फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   तहसील परिसर में 17 को मतदाता जागरूकता मेला

तहसील परिसर में 17 को मतदाता जागरूकता मेला

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया। जिन लोगों के नाम मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भी मतदाता सूची में दर्ज न हो पाएं हो उनके लिए मतदाता मेला का आयोजन किया गया है। 17 नंवबर को हर्रैया तहसील परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता मेला का लाभ उठाने की गुजारिश तहसील प्रशासन ने की है।
विज्ञापन

हर्रैया तहसील परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता मेला में ऐसे लोग शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं, जिनके नाम अब तक किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज न हो पाए हों। हर्रैया और कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को मेले में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा गया है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे इन सुपरवाइजर और बीएलओ से मिलकर अपना नाम सूची में शामिल करा सकते हैं किसी प्रकार की दिक्कत होने पर मेले में मौजूद अधिकारियो को अवगत कराया जा सकता है। नाम और फोटो में त्रुटि ठीक कराने के लिए संबंधित फार्म भरना होगा। मेला सुबह 10 बजे से दिन में चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लालजी मिश्र ने बताया कि मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन भारती सरकार की ओर से किया जा रहा है। इसका मकसद मतदाता सूची को दुरुस्त करना है। जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से छूट गए हैं उनके नाम सूची में शामिल करने के लिए यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed