फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   9768 people vaccinated

321 बूथों पर 9,768 को कोरोनारोधी टीका

Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
9768 people vaccinated
321 बूथों पर 9,768 लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को 321 बूथों पर 9768 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में टीकाकरण किया गया। 613 को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा 6321 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला अस्पताल में 85 लोगों को कोविशील्ड और 112 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 45 को कोविशील्ड और 87 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी। बताया कि गांव-गांव टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। किशोरों को दूसरी डोज के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इन्हें को-वैक्सीन दी जाएगी। कहा कि वैक्सीन की मांग मंत्रालय को भेजी गई है। करीब पचास हजार डोज वैक्सीन की जरूरत है। जल्द ही वैक्सीन मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed