{"_id":"60faff8e8ebc3e5844257e81","slug":"95-assistant-teachers-got-appointment-letter-basti-news-gkp4029558168","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
95 सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र
नई नियुक्ति ने शिक्षक विहीन नहीं रहेगा कोई स्कूल : बेसिक शिक्षा मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ऑनलाइन जिले के 95 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया। अटल प्रेक्षागृह में नियुक्ति पत्र पाकर सहायक अध्यापकों के चेहरे खिल उठे। इन सभी की बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नियुक्ति की गई है।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार के सवा चार साल के कार्य काल में सवा चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। एक लाख 35 हजार परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प का काम शुरू किया गया है। टीईटी एक बार पास करने पर उसकी आजीवन मान्यता प्रदान की गई। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि इन तैनातियों के बाद प्रदेश का कोई विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं रहेगा। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश प्रजापति, डायट प्राचार्य, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, सुनील पांडेय ने चयनित अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर प्रीती श्रीवास्तव, शिखा सिंह, सूरज पांडेय, आशीष सिंह, मारूत नंदन, पंकज, धनंजय, नीरज वर्मा, राजबहादुर, अरविंद पांडेय, आशुतोष पांडेय, प्रतिभा सिंह, निखलेश मिश्र, त्रिभुवन तथा सुनील चौधरी समेत अन्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।