{"_id":"5ccb47eebdec220704609ffd","slug":"91556826094-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो आश्रयस्थल पर नहीं मिले तीन सफाई कर्मी, निलंबित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो आश्रयस्थल पर नहीं मिले तीन सफाई कर्मी, निलंबित होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में नहीं मिले सफाईकर्मी, होंगे निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। कप्तानगंज के विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला ने मंगलवार को महादेवा ग्राम पंचायत में गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना के बाद भी वहां तैनात सफाई कर्मी मौके पर मौजूद नहीं हुए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए विधायक ने मौजूद एडीओ पंचायत को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उधर, एडीओ पंचायत की तरफ से तीन सफाई कर्मियों के निलंबन की रिपोर्ट डीपीआरओ को संस्तुति के लिए भेजी गई है। उनकी तरफ से भेजे गए पत्र मेें आरोप लगाया गया है कि गो आश्रय स्थल पर तैनात सफाई कर्मी शिवदास, अशोक कुमार व हियात मोहम्मद को विधायक के निरीक्षण की सूचना दी गई थी। मगर निरीक्षण के समय इनके अनुपस्थित रहने से यह मालूम होता है कि सभी नियमित रूप से कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं रहकर अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। एडीओ पंचायत ने बताया कि तीनों सफाईकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति डीपीआरओ को की गई है।