फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पहले ही दिन एक साथ नहीं बैठे प्राइमरी के बच्चे

पहले ही दिन एक साथ नहीं बैठे प्राइमरी के बच्चे

Mon, 01 Apr 2019 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
पहले ही दिन एक साथ नहीं बैठे प्राइमरी के बच्चे
पहले ही दिन एक साथ नहीं बैठे प्राइमरी के बच्चे
विज्ञापन

एक परिसर में संचालित दो परिषदीय स्कूलों के संविलय का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। शासन की ओर से शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने एक ही परिसर में संचालित परिषदीय विद्यालयों के संविलय व्यवस्था का आदेश निर्गत किया था। जिसे नए सत्र एक अप्रैल से लागू होना था। मगर गौर ब्लॉक क्षेत्र के अधिकतर विद्यालयों में यह व्यवस्था पहले दिन ही फ्लॉप साबित हुई।
बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से 14 मार्च को आदेश निर्गत हुआ था। जिसमें कहा गया था कि एक ही परिसर में संचालित सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करके कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं संचालित की जाएं। एक अप्रैल से लागू होने वाली इस व्यवस्था के पहले दिन ही गौर ब्लॉक में असर नहीं हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैकोलिया बरुवार में कुल 26 बच्चों का नामांकन हुआ। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि एक ही परिसर में प्राथमिक और जूनियर विद्यालय संचालित हो रहे हैं, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में पुरानी व्यवस्था के तहत शिक्षण कार्य चल रहा है। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोभिया के प्रधानाध्यापक रामकृपाल ने बताया कि पहले दिन केवल दो बच्चों का दाखिला हो पाया है। यहां भी प्राथमिक और उच्च विद्यालय एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौर, सिटकोहर, सरदहा, बिशुनपुर, डेंगरहा, बढ़ाया, मानपुर माझा, बेलसड़, रघुनाथपुर, मंसूर नगर, आईला कला सहित कुल 26 विद्यालय ऐसे हैं जो एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं। जहां संविलय की व्यवस्था लागू होनी थी।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कपिलदेव द्विवेदी ने बताया कि संविलय की व्यवस्था के लिए सभी 26 विद्यालय की सूची बीएसए को भेजी गई है। जैसे ही आदेश प्राप्त होता है। व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। बताया कि यह व्यवस्था लागू होने से वरिष्ठ प्रधानाध्यापक को दोनों विद्यालयों का चार्ज सहित वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार का देखभाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसहा प्रथम नामांकन में रहा अव्वल
गौर ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम नामांकन में पूरे ब्लॉक में पहले दिन अव्वल रहा। प्रधानाध्यापक रामसजन यादव ने बताया कि सत्र के पहले दिन कुल 46 बच्चों का नामांकन किया गया है।
फोटो
वार्षिकोत्सव के मंच पर थिरके बच्चे
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश
सुभाष चन्द्र पब्लिक स्कूल में मना वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। क्षेत्र के बभनपुरा स्थित सुभाष चन्द्र पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ ही राष्ट्रभक्ति के गीतों से देश प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई।
खुशी, हर्षिता, निकिता, शिवानी, निधि, कंचन ने जिनके स्वागत में पलके बिछाये हैं हम से आगंतुकों का स्वागत किया। नाटक आकाश योद्धा में प्रेम रवीन्द्र, आशीष, आदित्य ने तो राधा कृष्ण गीत रंग प्रेम का चढे़ दूजा में निदिशा अंकित ने वाहवाही बटोरी। देशभक्ति गीत, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि मनमोहक कार्यक्रमों को तालियों से सराहना मिली। मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों के लिए ऐसा मंच होता है जहां प्रतिभा सामने आती है। प्रबंधक हरिओम पांडेय, प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर सुनील सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद सिंह, जगदम्बा पाण्डेय, कुलदीप, निखिल, मोहित, कृष्ण मुरारी उपाध्याय मौजूद रहे।

फोटो
भक्त के पास स्वयं चलकर आते हैं भगवान: पदमेश
राम-जानकी के विवाह की कथा सुन मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। व्यापार मंडल की ओर से आयोजित संगीतमयी श्री रामकथा में भगवान राम और माता सीता के विवाह का कथा व्यास ने वर्णन किया। कहा कि जनकपुर ज्ञानियों का नगर है जहां भक्ति के रूप में माता जानकी का अवतरण हुआ। भक्ति का वरण करने भगवान स्वयं चलकर भक्त के पास आते हैं।
कथा व्यास पद्मेश जी ने कहा कि भक्ति मिलने में तीन बाधाएं हैं। क्रोध, बुद्धि की जड़ता और मोह। भगवान ने क्रोध रूपी ताड़का का नाश किया। अहिल्या की जड़ता को चैतन्य किया और मोह अभिमान रूपी धनुष का भंजन कर भक्ति के रूप में महारानी जानकी का वरण कर लोगों का कल्याण किया। इस मौके पर मुख्य यजमान बजरंगी प्रसाद शर्मा, जय प्रकाश मिश्र, शिवाकांत मिश्रा, रामसागर गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, रमेश चंद्र, पारस नाथ सिंह, सूर्यनरायन पाण्डेय, दुर्गेश चंद्र, दिनेश चंद्र, वैभव गुप्ता, चतुर्भुजी मिश्र, अवधेश सिंह, सीताराम गौड़, अश्वनी मिश्र, शत्रुजीत, लल्लन सिंह, पारस सिंह, हरिओम सिंह, बब्लू सिंह, हीरा सिंह, अजय गुप्ता, जग प्रसाद पाण्डेय, संजय सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


स्कूल चलने की बच्चों ने रैली निकाल जगाई अलख
बनकटी। मॉडल प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवमी में सोमवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता, स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। प्रधानसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद चौधरी तथा अभय सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वाधिक अंक प्राप्त बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल से पुरस्कृत शिक्षक मो. इक़बाल, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, रेखा कुमारी, बालेन्द्र, अनीता, राकेश, दीनानाथ, राकेश, बृजेश कुमार, अजय कुमार शुक्ल, राम आज्ञा चौधरी आदि मौजूद रहे। रैली में बच्चों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों का नामांकन कराएं। साथ साथ मतदान जरूर करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed