{"_id":"5c74349dbdec225eb27ab601","slug":"91551119517-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रॉली से टकराकर डीसीएम क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रॉली से टकराकर डीसीएम क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना लदी ट्रॉली से टकराने से डीसीएम चालक घायल
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के भानपुर कस्बे के पड़ाव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर कस्बे के पड़ाव के पास रविवार की रात तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इससे डीसीएम का चालक घायल हो गया और अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
डीसीएम चालक तिलकराम निवासी कटया सहियापुर थाना इटवा रात एक बजे वाहन लेकर बस्ती से डुमरियागंज की ओर जा रहा था। पड़ाव के पास पहुंचा था कि झपकी आ गई। जिससे डीसीएम गन्ना लेकर आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में चालक तिलकराम घायल हो गया। डीसीएम भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस व प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने चालक को किसी तरह से डीसीएम से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसा चालक को नींद आने के कारण हुआ।