{"_id":"5c51f21fbdec224c7f23c323","slug":"91548874271-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त रही तीन ट्रेन, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त रही तीन ट्रेन, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरस्त रही तीन ट्रेनें, यात्री परेशान
- बरौनी ग्वालियर मेल, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस व यात्री ट्रेन निरस्त
- ट्रैक पर काम होने से बाधित हुई यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली तीन ट्रेनें निरस्त होने के कारण लखनऊ व अयोध्या जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। जिम्मेदार ट्रैक पर काम चलने की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
लखनऊ जाने वाले यात्रियों को बुधवार को स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि आज यहां से ट्रेन नहीं मिलेगी। इसके बाद यात्री अपने गतंव्य को जाने के लिए दूसरे साधनों को खोजते नजर आए। लखनऊ जाने वाली बरौनी ग्वालियर मेल, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस के अलावा गोरखपुर से अयोध्या जाने वाली यात्री ट्रेन निरस्त है। लखनऊ जाने के लिऐ प्लेटफार्म पर पहुंचे अभिषेक पाठक व राम सिंह ने बताया की इलाज के लिए जाना है, लेकिन जब यहां पहुंचे तो पता चला आज लखनऊ के लिऐ जाने वाली दोनों गाड़ियां निरस्त हैं। वहीं अयोध्या के लिए यात्री गाड़ी से जाने के लिए स्टेशन पहुंचे आशीष कुमार पांडेय व ममता वर्मा ने कहा ट्रेन निरस्त होने की जानकारी स्टेशन पहुंचने पर हुई। अयोध्या वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे अभिनव ने बताया कि यहां से दूसरा कोई साधन नहीं है जिससे समय से पहुंचा जा सके। लखनऊ रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण के चलते ट्रेन आज निरस्त की गई है।