फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों का राजधानी कूच का एलान

हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों का राजधानी कूच का एलान

Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 29 Jan 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों का राजधानी कूच का एलान
हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों का लखनऊ कूच का एलान - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। चार सूत्री मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल अनवरत जारी है। सीएमओ कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान 30 जनवरी को लखनऊ कूच करने का निर्णय लिया गया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष स्मिता सिंह ने किया। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, कैली, टीबी हास्पिटल के साथ ही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीज परेशान रहे। पैथोलॉजी जांच, दवा वितरण, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्य ठप रहे। स्मिता सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो हम सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे। महामंत्री डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की जा रही है। आशा को एक निश्चित मानदेय के रूप में न्यूनतम 10 हजार किया जाना चाहिए। कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वृहद आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर डॉ. गिरजेश आर्य, डॉ. इंद्रेश कुमार चौधरी, डॉ. सेराज खान, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अजय, डॉ. विकास गौंड, डॉ. प्रवीन, डॉ. संगीता, डॉ. अनीता, डॉ. दीपिका, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. विवेकानंद, डॉ. अमित कुमार, डॉ. आलोक वर्मा, राकेश पांडेय, दुर्गेश मल्ल, विवेक यादव, अर्चना पांडेय, शिवभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed