फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना युवा मोहत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना युवा मोहत्सव

Sun, 13 Jan 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना युवा मोहत्सव
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना युवा मोहत्सव
विज्ञापन

बंधन तोड़ो नाटक पर बजीं तालियां
बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले में विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालयों में जहां रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं स्वयं सेवी संगठनों ने गोष्ठी आयोजित कर विवेकानंद जी के विचारों को साझा किया।

शहर के राडवेज तिराहा स्थित एक मैरेज हाल में बस्ती विकास समिति की ओर से दो दिवसीय युवा महोत्सव का पहला दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना। बच्चों ने रंगोली, चित्रकला, पोस्टर डिजाइनिंग सहित अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चों की ओर से बनाई गई कई तरह की रंगोली लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। चित्रकला, डिजाइनिंग व गायन की लोगों ने खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन व समिति के स्व सौरव श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देकर कर किया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को प्रतिभा निखरती है, साथ ही देश प्रेम की भावना भी जागृति होती है। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित नाटक बंधन तोड़ो का सजीव चित्रण किया गया। प्रशांत पांडे के साथ कलाकारों में बालमुकुंद, आकाश, भक्ति नारायण, राज श्रीवास्तव, सूर्या उपाध्याय, सिम्मी भाटिया, दिनेश ने बेहतर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। वहीं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के तहत महिलाओं व किशोरियों को जागरूक किया गया। संतोष सिंह ने विकास समिति की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव राजा भैया, सचिव अभिषेक पाठक जेम्स, अंकुर वर्मा, प्रशांत त्रिपाठी प्रिंस, दिलीप श्रीवास्तव, नवीन, राजेश, कुरील, प्रवीण श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव ,मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, इंजीनियर दीपक गौड़ आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र की अध्यक्षता में जलकल कैम्प कार्यालय में विवेकानंद जयंती मनाई गई। मिश्र ने कहा कि स्वामी जी हम सभी के आदर्श हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान सभासद मोहम्मद इद्रीश, सुभाष श्रीवास्तव विपिन राय, परमेश्वर शुक्ला, कृष्ण पांडेय, कमरूल हुदा आदि मौजूद रहे। वहीं चित्रांश क्लब के पदाधिकारियों अध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर बस्ती शहर में स्वामी विवेकानन्द जी के प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस दौरान राजेश चित्रगुप्त, अनूप खरे, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, पंकज गोस्वामी, मोहम्मद इस्माइल, अविनाश श्रीवास्तव, मो. अफजल, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे। दी सिटी मांटेसरी स्कूल में विवेकानंद जयंती के अवसर पर रन फार यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने स्वामी जी का मुखौटा पहने शहर भ्रमण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आलोक सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र तिवारी, विद्यालय प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सेंट्रल एकेडमी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, नन्हे भइया, निदेशक जेपी तिवारी आदि मौजूद रहे। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विवेकानंद से जुड़ी बातों को जाना। इस दौरान डॉ विवेक कुमार, प्राचार्य योगेश शुक्ला, राजमंगल सिंह, शिवम पाल, सुभाष चंद्र शुक्ला, दीक्षा तिवारी, प्रीती भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed