फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नही हो पाया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण

नही हो पाया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण

Thu, 29 Nov 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
नही हो पाया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण
नहीं हो पाया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण
विज्ञापन

आज होगी दोबारा परीक्षा समिति की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। यूपी बोर्ड 2019 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए शासन ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। परीक्षा केेंद्र बनाने के लिए शासन ने मानक तय कर दिया था। इसमें सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर और केंद्र की विद्यालय से दूरी आठ से दस किलोमीटर अधिक न हो, विद्यालय के चारों ओर से चारदीवारी और केंद्र तक जाने के पक्का रास्ता होना अनिवार्य किया गया। लेकिन कई केंद्रों पर मानक के अनुसार न होने पर डीएम डॉ. राज शेखर ने मंगलवार को परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया। इसमें डीआईओएस, बीएसए, चारों तहसीलों के एसडीएम और प्रधानाचार्य शामिल हुए।
केंद्र निर्धारण को लेकर डीएम से कई विद्यालय के प्रबंधकों ने शिकायत की थी कि डीआईओएस कार्यालय में केंद्र बनाने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। इसको लेकर डीएम ने डीआईओएस को हिदायत दी। साथ ही परीक्षा केंद्र की सूची में आपत्ति दाखिल किए हुए विद्यालय का भौतिक सत्यापन कराने के लिए चारों एसडीएम को निदेशित किया। ये गुरुवार को होने वाली बैठक में भौतिक सत्यापन करके रिपार्ट सौंपेंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 123 विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसमें 66 विद्यालयों ने आपत्तियां कीं। बोर्ड परीक्षा में 80895 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल (संस्थागत) में 45130 और इंटर में 34880 परीक्षार्थी हैं। इसी तरह हाईस्कूल (व्यक्तिगत) में 111 और इंटर में 774 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है।
विज्ञापन


ऑनलाइन किए आवेदन: डीआईओएस
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बृजभूषण मौर्य ने कहा कि परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जिले के अधिकतकर विद्यालयों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। बोर्ड की ओर से 123 परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित किया गया। इसमें 66 विद्यालयों की आपत्तियों की जांच करके समय से परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed