फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अनियमित तरीके से मंडी लगाकर बेची जा रही बालू

अनियमित तरीके से मंडी लगाकर बेची जा रही बालू

Fri, 05 Jan 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
अनियमित तरीके से मंडी लगाकर बेची जा रही बालू
पट्टा खत्म, फिर भी हो रहा बालू का खनन
विज्ञापन

मंडी लगाकर हो रही बिक्री, शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश

फोटो

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती।
जिले में रेत खनन के पट्टे की अवधि समाप्त हो चुकी है, बावजूद इसके खनन हो रहा है। यहीं नहीं खुलेआम शहर के सटे मूड़घाट तिराहे पर बालू की मंडी लग रही है। शिकायत होने पर डीएम और एडीएम ने एआरटीओ और खनन विभाग के लोंगों को जांच करने का आदेश दिया।
इसे खनन विभाग की लापरवाही कहें या फिर प्रशासन की शिथिलता माना जाए। खनन का पट्टा न होने के बावजूद शहर के मूड़घाट सहित अन्य क्षेत्रों में बालू का अवैध धंधा हो रहा है। इन धंधेबाजों के पास बालू बेचने और परिवहन करने का अधिकार पत्र मांग भी नहीं रहता। मांगने पर कहते हैं कि जब जिले में वैध खनन नहीं हो रहा है तो वैध कागजात कहां से मिलेगा। यही बात जब कुछ बालू का डंप करने वालों से पूछा गया तो उन्होंने भी वही जवाब दिया जो ट्रॉली वाले ने दिया। दुबौलिया ब्लॉक के ग्राम डिगंरापुर में बालू खनन का पट्टा हुआ था, पटटा 28 दिसंबर 2017 की मध्य रात्रि 12 बजे से समाप्त हो गया। बावजूद खनन जारी है। जिन स्थानों पर खनन होने की जानकारी और प्रशासन को शिकायतें मिल रही है, उनमें महुआपार कला खंड एक, महुआपार कला खंड दो, हेंगापुर, बरदिया लोहार, टेढ़वा आदि स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख रामनगर को मिला खनन का पट्टा
एडीएम भगवान शरण ने बताया कि कुछ दिनों में बालू की समस्या खत्म हो जाएगी। चार जनवरी को रामनगर के ब्लॉक प्रमुख राम नरेश चौधरी की फर्म चौधरी कंस्ट्रक्शन को पट्टा संबंधी कागजात दिए गए हैं। एक दो दिन में सदर तहसील के ग्राम महुआपार कला खंड एक में फर्म द्वारा खनन शुरू कर दिया जाएगा। बालू खनन का ठेका चार करोड़ 43 लाख 92 हजार में 406 रुपये प्रति घन मीटर की दर से दिया गया। तीन अन्य को भी जल्द ही अनुमति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed