फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   राशन कार्ड के लिए ब्लॉक पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

राशन कार्ड के लिए ब्लॉक पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड के लिए ब्लॉक पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
राशन कार्ड के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन


दुबौलिया।
विकास खंड के ग्राम पंचायत वरदिया लौहार के भुअरिया गांव के ग्रामीणों ने राशन कार्ड को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन के उदासीनता के कारण हम लोग राशन कार्ड से वंचित हैं। खाद्यान्न न मिलने से परिवार का जीविकोपार्जन नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पात्र होने के बावजूद हम लोगों का राशन कार्ड नहीं दिया गया। जबकि गांव में कई अपात्रों का राशन कार्ड बना हुआ है। शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। उन्होंने राशन कार्ड बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कलावती, राजपूती देवी, शीशा देवी, नीलम देवी, राजू, रमेश, प्रेमानंद, गीता देवी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अमहट पुल निर्माण की मांग को धरना

बस्ती।
सपा नेता सुरेन्द्र उर्फ छोटे सिंह के नेतृत्व में सोमवार को शास्त्री चौक पर अमहट पुल निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक सर्वदलीय धरना शुरू किया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि मार्च में अमहट का पुल ध्वस्त हुआ, सात माह बीतने वाले हैं, किन्तु अभी तक पुल निर्माण की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई न ही तात्कालिक संकट दूर करने के लिए पीपे के पुल का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों गांवों और अयोध्या से लेकर नगर, कलवारी, टाण्डा आदि क्षेत्रों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अमहट पुल का निर्माण तत्काल शुरू कराने की मांग की गई। क्रमिक धरने के प्रथम दिन राजाराम यादव उर्फ मुंशी, बृृजेन्द्र जायसवाल, रामफल यादव, यूसुफ बस्तवी पर बैठे रहे। सर्वदलीय धरने को पूर्व राज्य मंत्री श्रीपति सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, माकपा जिला सचिव केके तिवारी, बसपा के राजेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, रविन्द्र यादव, डॉ. आरडी गोस्वामी, निजामुद्दीन, राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, अजय सिंह, कांग्रेस के डॉ. आरजी सिंह, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश यादव, जमील अहमद आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मो. अहमद सज्जू, एबादुल हक, नसीम अहमद, रामजतन यादव, मो. हाशिम, सदावृक्ष तिवारी, मुरली धर पाण्डेय, रामचरित्तर यादव, जगनेवास सिंह, देवेन्द्र प्रताप उर्फ चीनी चौधरी, महन्थी दूबे, अखण्ड प्रताप सिंह, सुरेश यादव, रामानुज राय, हजरत बाबा, घनश्याम यादव, रमेश, महेश पाण्डेय, राम गोविन्द, मो. कयूम, गिरजेश पाल, साधूशरन आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।


विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने धरना दिया

बस्ती।
उत्तर प्रदेश संविदा मजदूर संगठन ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पांचवें दिन धरना दिया। इसमें टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की मांग पर अधिकारियों के खिलाफ विरोधी नारे लगाए। अध्यक्षता विजय कुमार शुक्ल ने की।
धरने के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष आरएस राय ने कहा कि विभागीय आधिकारियों की मिलीभगत से टेंडर बांट दिया गया है। मनमानी करके निविदा आवंटित की गई है। इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लखनऊ के प्रबंध निदेशक से किया गया है। जो टेंडर अधिनियम 1970 का उल्लंघन है। निविदा निरस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अभय कुमार श्रीवास्तव, राम ललित चौधरी, जगदंबा उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार मिश्र, देवेन्द्र सहाय, रमेश चन्द्र, शिव प्रसाद, मल्लू, दिनेश, राजीव कुमार, अशोक चौधरी, सतेन्द्र नाथ मतवाला, विजय चौधरी, राम जनम चौधरी, कमला प्रसाद, भगौती प्रसाद, बलिराम चौधरी सहित अन्य मौजद रहे।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
बस्ती। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की ओर से मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर सोमवार से डीएम कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस मौके पर सुनीता, एनएच अजनवी, अशोक कुमार गौतम, सुनीता दूबे, ममता चौधरी, ऊषा गुप्ता, प्रभावती चौधरी, इन्दिरा चौधरी, भाग्मनी दूबे, जोडावती सिंह, सरोज, रेखा, रामा, इशरावती, नीता, बिन्दू सिंह, मीरा, शीलावती, ऊषा चौधरी, मालती गुप्ता, वीना गौड़, आरती, यशोदा, नीलम पाल, चन्द्रावती सिंह, करुणा देवी, पुष्पा चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

अपना दल एस की बैठक में गिनाई उपलब्धियां
बस्ती। अपना दल एस की एक बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय विकास भवन के निकट सम्पन्न हुई। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र भारती ने कहा कि प्रदेश में किसानों के कर्ज माफ किए गए, एक वर्ष के भीतर 10 लाख नौजवानों को रोजगार देने का संकल्प है। इससे सरकार पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है। इस मौके पर रमेश चन्द्र गिरी, अशफाक अली, रामकुमार पटेल, बबिता गौतम, विनोद कुमार चौधरी, अभिषेक आर्य, राम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed