{"_id":"598de4f14f1c1b25608b47fe","slug":"91502471409-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में स्वाइन फ्लू से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में स्वाइन फ्लू से एक की मौत
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बस्ती में स्वाइन फ्लू से एक की मौत
बस्ती।
शहर के पिकौरा बक्श निवासी 70 वर्षीय वीरेंद्र श्रीवास्तव की बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू से लखनऊ के केजीएमयू में मौत हो गई, जबकि इसी मोहल्ले का एक व्यक्ति इसकी चपेट में है। उनका इलाज लखनऊ केजीएमयू में चल रहा है। शुक्रवार की सुबह लखनऊ से पहुंची रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन डॉ. सीएल कन्नौजिया मय दलबल मोहल्ले में पहुंचे। यहां परिवार के अन्य सदस्यों की जांच करने के बाद टीम लौट गई।
परिवार के लोगों के मुताबिक वीरेंद्र को सप्ताह भर पूर्व सर्दी जुकाम हुआ था। स्वास्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगा। इसके बाद इलाज के लिए तीन दिन पूर्व केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराए। जहां बृहस्पतिवार की शाम उनकी मौत हो गई। केजीएमयू ने स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना सीएमओ बस्ती को दे दी। खबर है कि इन्हीं के एक अन्य रिश्तेदार भी स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं और उनका इलाज भी लखनऊ चल रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक अन्य बीमार की कोई सूचना अभी केजीएमयू ने नहीं दी है। फिलहाल, इस रोग में कोई छिड़काव आदि नहीं होता। मात्र बचाव ही इसका उपाय है। ऐसे लोगों का इलाज लक्षण के आधार पर किया जाता है। यदि किसी को भी सर्दी जुकाम हो तो वे तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।