{"_id":"598b4d2a4f1c1b192c8b46e6","slug":"91502301482-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने ब्लाक मुख्यालय पर लगाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने ब्लाक मुख्यालय पर लगाई पंचायत
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने ब्लॉक पर लगाई पंचायत
भानपुर। बुधवार को भाकियू भानू और टिकैत गुट की ओर से रामनगर ब्लॉक परिसर पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसान समस्याओं सहित ब्लॉक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। भानू गुट का नेतृत्व धर्म राजचौधरी ने किया। जबकि टिकैत गुट का नेतृत्व पीताम्बर मौर्य ने किया।
भानू गुट ने ग्राम पंचायत नकथर में शौचालय घोटाले का मामला उठाते हुए कहा कि गांव में लोगों के नाम से शौचालय का पैसा निकाल लिया गया। जो कहीं धरातल पर है ही नहीं। इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। टिकैत गुट ने ब्लॉक में तीन वर्ष से ऊपर से कार्य कर रहे कर्मचारियों को स्थानान्तरित करने की मांग की। पंचायत के पश्चात दोनों गुटों ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन दिया। समस्या समाधान की मांग की। इस मौके पर पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, श्याम नरायन सिंह, गंगा राम, बहरैची राम लौटन, रामायन, राम सकठ, राम सनेही, राम अवतार, राम कृपाल, राम जीत, सुभाष तिवारी, पतिराम, जयंती प्रसाद, राजबली मौर्य, राम करन मौर्य, बिजोजे, राम पत, कैलासी, मालती, मुरावती, सुभावती शामिल रहीं।