{"_id":"593953274f1c1b29568b4596","slug":"91496929063-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के धंधेबाजों की महिलाओं को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के धंधेबाजों की महिलाओं को धमकी
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। कच्ची शराब के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली महिलाओं को धंधेबाज धमकियां दे रहे हैं। भट्ठियां तोड़ने के दौरान साथ लाए गए शराब बनाने के उपकरणों की मांग कर रहे हैं। एकजुट महिलाएं बृहस्पतिवार को थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की। रविवार को महिलाओं ने कच्ची के ठिकानों पर धावा बोला था। घाघरा नदी के किनारे शराब की भट्ठियों को नष्ट कर उपकरण भी साथ उठा लाई थीं।
क्षेत्र के पूरे ओरी राय गांव की प्रेमा देवी के अलावा गुलाबा देवी, नीलम, उर्मिला, जाकरुनिशा सहित अन्य महिलाओं ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह समूह की महिलाएं बैठक कर रही थीं तभी कच्ची शराब के धंधेबाज पहुंच गए। गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़े। साथ ही धमकी भी दी। कहा कि मेरा समान वापस कर दो तो नहीं तो ठीक नहीं होगा। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सतनंद पांडेय ने बताया कि मौके पर हलका सिपाही को भेजा गया है। धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को मां शीतला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में सूविखा बाबू माझा पहुंची महिलाएं करीब आधा दर्जन भट्ठियों को तोड़ने के साथ ही दो नल भी तोड़ दिया था। वे वहां मिली साइकिल व शराब बनाने के उपकरणों को साथ ले आईं थीं। इस बारे में महिलाओं ने डायल 100 को सूचना भी दी लेकिन महिलाओं के गुस्से को देखते हुए पुलिस मूकदर्शक बनी रही जबकि धंधेबाज पहले ही भाग निकले थे।