फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   91 special buses set up for Magh Mela

माघ मेले के लिए लगाई गईं 91 स्पेशल बसें

Tue, 09 Feb 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
91 special buses set up for Magh Mela
माघ मेले के लिए तैयारी खड़ीं बसें। - फोटो : BASTI
माघ मेले के लिए लगाई गईं 91 विशेष बसें
विज्ञापन

बस्ती। प्रयागराज माघ मेले में पहुंचने के लिए यदि आप रोडवेज डिपो से बस की सेवा लेना चाह रहे हैं तो डिपो की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। डिपो 91 स्पेशल बसें को विभिन्न रूटों से प्रयागराज के लिए संचालित कर रही है। 17 बसों को रिजर्व में रखा गया है। इनका उपयोग श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए किया जाएगा।
बस्ती डिपो के बेड़े में कुल 118 बसें शामिल हैं। इसमें 27 अनुबंधित व 91 निगम की बसें हैं। इन्हीं बसों में निगम व अनुबंधित दोनों को मिलाकर 91 बसों को माघ मेला स्पेशल के तौर पर चलाया जाएगा। इनके संचालन के लिए 126 चालक व 63 परिचालकों की तैनाती की गई है। बस्ती से 26 गाड़ियां, उरुवा से पांच गाड़ियां, मेंहदावल से पांच, खलीलाबाद से दो, मुखलिसपुर से 21, सिकरीगंज से 16 गाड़ियों का संचालन माघ मेले के लिए किया जा रहा है। परिवहन निगम की ओर से माघ मेले को लेकर जारी गाइडलाइन के अनुसार आठ फरवरी से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जो 17 फरवरी तक माघ मेला स्पेशल नाम से संचालित होती रहेंगी। रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि माघ मेले के दौरान यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। बसें पूरी तरह से फिट हैं। कोहरे से निपटने के लिए फॉग लाइट लगाई गई है।
विज्ञापन

माघ मेले के लिए 67 पुलिसकर्मी रवाना
बस्ती। प्रयागराज माघ मेले के लिए जिले से 67 पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है। इनमें पांच उप निरीक्षक, एक महिला उप निरीक्षक, छह हेड कांस्टेबल, 53 आरक्षी और दो महिला आरक्षी शामिल हैं। इनमें मेला ड्यूटी के अलावा जीआरपी थाने के अंतर्गत तैनात किए जाएंगे। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बसंत पंचमी स्नान के बाद इन पुलिस कर्मियों की वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed