फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   9.50 Carore will Expand on Gali-Mohallas Develpments

9.50 करोड़ से बदलेगी शहर के गली मोहल्लों की सूरत

Thu, 17 Feb 2022 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
9.50 Carore will Expand on Gali-Mohallas Develpments
9.50 करोड़ से बदलेगी शहर के गली मोहल्लों की सूरत
विज्ञापन

बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के वार्डों में जर्जर हो चुकी सड़क व नालियों को दुरुस्त करने तथा 11 अधूरे नालों को पूरा करने के लिए पालिका ने व्यवस्था बनाई है। इसके तहत करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 15 वें वित्त व जल निकास योजना से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आचार संहिता से पहले ही सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ऐसे में यह कार्य शुरू भी करा दिया गया है।
शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली खड़ंजा जर्जर हो गए हैं। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर पालिका प्रशासन ने करीब छह माह पहले 4.56 करोड़ का प्रस्ताव बनाया। जिस पर नगर विकास मंत्रालय ने तभी सहमति दे दी थी। इसका निर्माण अब शुरू हो चुका है। इसके अलावा 11 ऐसे नाले जो अधूरे हैं को निर्माण कराने की सहमति भी मिल चुकी है। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

यहां है अधूरा नाला
रौता चौराहा में दो, नरहरिया में दो, मुरलीजोत एक, बेलवाड़ाडी तीन, कंपनी बाग से पक्के अमहट तक तीन नालों का कुल पांच किलोमीटर निर्माण कराया जाना है। इस पर जल निकासी योजना के तहत पांच करोड़ खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के 25 वार्ड में सड़क का नव निर्माण
नगर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा ने कहा कि शहर के मुहल्लों व गलियों के सड़क, खड़ंजा व नालियों का नव निर्माण कराया जाना है। ऐसे में इस पर काम शुरू हो गया है। कहा कि शहर के कुछ नाले अधूरे हैं, जिनका निर्माण जल निकासी योजना में होना है पर भी शीघ्र काम शुरू हो जाएगा।

नगर पालिकाध्यक्ष ने कंपनी बाग में देखा नाली निर्माण
नगर पालिकाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को नाला निर्माण कार्य देखने कंपनी बाग पहुंचीं। यहां उन्होंने निर्माण सामग्री को पालिका के अभियंताओं से जांच कराया तो ईंट की भी गुणवत्ता देखी। कहा कि कार्य ठीक हो रहा है। पालिका प्रशासन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed