फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   84 Kosi Parikrama: Sadhus and saints crossed the Saryu by boat and reached the Shringi Rishi Ashram.

84 कोसी परिक्रमा : नाव से सरयू पार कर श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंचे साधु-संत

Mon, 06 Apr 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi Parikrama: Sadhus and saints crossed the Saryu by boat and reached the Shringi Rishi Ashram.
शेरवाघाट पर नांव से सरयू नदी पार करते श्रद्धालु। संवाद
दुबौलिया। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमान बाग चकोही से रविवार को सुबह अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। साधु-संतों का जत्था सुबह से ही निकलना शुरू हो गया। इस दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। भजन-कीर्तन करते हुए नंगे पांव माझा की रेत में चलते हुए श्रद्धालु सरयू नदी के शेरवाघाट पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां नाव से सरयू नदी पार कर अयोध्या जनपद के तृतीय पड़ाव स्थल श्रृंगी ऋषि आश्रम के लिए श्रद्धालु रवाना हुए। श्रद्धालुओं को करीब छह किमी दुर्गम रास्ता और पगडंडी से होकर गुजरना पड़ा। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को सुरक्षित नदी पार कराने के लिए एक बड़ी नाव और दो छोटे मोटरबोट की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के तट पर पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की। दुबौलिया पुलिस की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को नाव से नदी पार कराया गया। कुछ ही देर की पदयात्रा के बाद श्रद्धालु अयोध्या जिले के तृतीय पड़ाव स्थल श्रृंगी ऋषि आश्रम पहुंच गए। यहां रात्रि विश्राम कर अगले पड़ाव स्थल की ओर लोग रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed