{"_id":"5ca0ff7fbdec22764d26f3c6","slug":"81554055039-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश, पढ़ाई और परिणाम, सब कुछ ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश, पढ़ाई और परिणाम, सब कुछ ऑनलाइन
Sun, 31 Mar 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
हाईटेक हुआ आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट, कान्वेंट को दे रहा टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट कान्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहा है। यहां आठ सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। बायोमैट्रिक अटेंडेंस तो लग ही रही है एडमिशन भी ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। यही नहीं, ऑनलाइन स्मार्ट क्लास की सुविधा वाला यह प्रदेश का पहला ऐसा विद्यालय है जहां प्रोजेक्ट और लैपटॉप के जरिए शिक्षण की तकनीक भी उपलब्ध है।
शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचारों से राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को बीएसए अरुण कुमार शुक्ल के ऑनलाइन सुविधाएं लांच करने के बाद 30 बच्चों का प्रवेश हो चुका है। कोई भी अभिभावक अपने या मोबाइल या कंप्यूटर से स्कूल की वेबसाइट www.mps.com पर ऑनलाइन एडमिशन विकल्प पर बच्चे से संबंधित सामान्य जानकारियां फोटो के साथ अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद शिक्षक सामान्य स्क्रीनिंग कर बच्चे का एडमिशन ले लेंगे। इसी शैक्षिक सत्र से स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन कर दिया गया है। कोई छात्र या अभिभावक रिजल्ट देख या डाउनलोड कर सकता है। इसके अलावा इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मोबाइल एप आधारित अटेंडेंस और शिक्षकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक सिस्टम से लागू हो चुकी है। स्कूल में आठ सीसीटीवी कैमरों के सहारे बच्चों की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। ये कैमरे भी ऑनलाइन हैं। प्रधानाध्यापक, विभागीय अधिकारी या अभिभावक पासवर्ड के जरिए कहीं से भी अपने मोबाइल पर स्कूल की गतिविधियां देख सकते हैं।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के मुताबिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित हैं जिसमें प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी से भी बच्चों की सीखने-सिखाने की गतिविधियां संचालित होती हैं। विद्यालय परिसर साफ-सुथरा है ही कक्षाओं की दीवारों पर उनसे संबंधित चित्र भी पेंट किए गए हैं।
विज्ञापन
आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट जनपद की शान है। इसकी तर्ज पर जिले में और विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं। इस विद्यालय ने अपने बेहतरीन कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।- अरुण कुमार शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी