फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   स्वास्थ्य महकमे ने दी सवा चार लाख पर दस्तक

स्वास्थ्य महकमे ने दी सवा चार लाख पर दस्तक

Sun, 17 Mar 2019 10:59 PM IST
Basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे ने दी सवा चार लाख पर दस्तक
health insurance
बस्ती। जिले ने दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान सौ फीसदी सफलता पाई है। यह सब कुछ संभव हुआ आशा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से। 2,275 प्रशिक्षित आशा ने करीब सवा चार लाख घरों तक संदेशा पहुंचाया कि बुखार किसी भी प्रकार का हो लापरवाही भारी पड़ेगी।
विज्ञापन

दस्तक अभियान का चौथा चरण बुखार का मानसूनी सीजन शुरू होने से काफी पहले ही दस से 28 फरवरी के बीच चलाया गया था। पहली बार अभियान में मुस्कुराहट मॉडल का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय ने बताया कि अभियान में यूनीसेफ का अहम योगदान रहा। घर-घर घूम कर आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया है कि अगर किसी भी प्रकार का बुखार हो तो प्रशिक्षित चिकित्सक को ही दिखाएं। लोगों को समझाया गया है कि सामान्य से दिखने वाले बुखार में भी स्वाइन फ्लू, इंसेफेलाइटिस और डेंगू जैसी घातक बीमारियों की आशंका हो सकती है। बताया कि अगर लोगों ने आशा के दिए गए सुझाव पर गौर किया तो जिले में बीमारियों के रोकथाम में मदद मिलेगी। दस्तक अभियान में कुल 12 विभाग आपसी समन्वय से काम कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग नोडल की भूमिका में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
- जिले के 2,398 स्कूलों में रैली निकालकर बच्चों को और लोगों को बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया।
- 1,235 गांवों में प्रधानों के माध्यम से जागरूकता अभियान चला।
- 1,235 ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति की बैठकें हुईं।
- 89,724 शौचालय बनवाए गए।
- 6,176 नालियों की गांवों में सफाई हुई।
- शहर में 88 नालियों की सफाई की गई।
- 266 हैंडपंप और 250 प्लेटफार्म रिपेयर कराए गए।
- 872 हैंडपम्प पर मार्किंग की गई।
- 28 अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर एनआरसी भेजा गया।
- जिले के 72 शहरी वार्डों में फॉगिंग की गई।
- अब तक कुल 106 सुअर बाड़ा मालिकों को सेंसेटाइज किया जा चुका है।
दस्तक अभियान में जिला लगभग सौ फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। पहले और दूसरे दस्तक अभियान में तो जिले का प्रदेश में पहला स्थान था। इस बार भी लोगों को जागरूक किया गया है। बीमारियों के मामले में अगर लोगों ने व्यवहार परिवर्तन किया तो डेंगू, इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी।
- डा. जेएलएम कुशवाहा, सीएमओ, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed