फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डीएम -एसपी ने जांची आश्रम पद्वति विद्यालय की व्यवस्था

डीएम -एसपी ने जांची आश्रम पद्वति विद्यालय की व्यवस्था

Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
डीएम -एसपी ने जांची आश्रम पद्वति विद्यालय की व्यवस्था
फोटो
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जांची आश्रम पद्धति विद्यालय की व्यवस्था
बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर जाना भोजन और पढ़ाई का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया का मंगलवार को डीएम डॉ. राजशेखर व एसपी दिलीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। पढ़ाई के साथ भोजन व्यवस्था का हाल जाना।
मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे विद्यालय पहुंचे डीएम ने सबसे पहले वहां के मेस की व्यवस्था जांची और बच्चों के लिए बने भोजन की बाबत जानकारी ली। जहां पूड़ी-सब्जी बनी मिली। पूछताछ में बच्चों ने भी मेन्यू के मुताबिक भोजन बनना बताया। अफसरों ने भंडार गृह में रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी जांची। छात्रावास तथा कक्षाओं का जायजा लिया। कक्षा 11 के छात्रों से बात कर शैक्षिक गुणवत्ता का स्तर जांचा। शिक्षकों के संबंध में छात्रों से जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी और रसायन विज्ञान विषय का कोई शिक्षक नही हैं। साथ ही उन्हें अभी सभी विषयों की किताबें भी उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। डीएम ने विद्यालय में लगी पानी की टोटियों आदि की भी जांच की। विद्यालय परिसर में घास-फूस और गड्ढा देखकर शीघ्र ही सफाई कर्मी लगाकर विद्यालय परिसर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य अवध राम यादव ने बताया कि परिसर में लगा इंडिया मार्क टू हैंडपंप काफी समय से दूषित पानी दे रहा है। इसे रिबोर कराने की जरूरत है। विद्यालय स्टाफ अनिल कुमार यादव, अमर देव, गनेश चन्द्र वर्मा, उमेश कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अबू सलेम, मोहम्मद अली और झिनकू राम सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed