फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आंगनबाड़ीकर्मियों को कर्मचारी संघ का समर्थन

आंगनबाड़ीकर्मियों को कर्मचारी संघ का समर्थन

Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ीकर्मियों को कर्मचारी संघ का समर्थन
बस्ती। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के आंदोलन को राज्यकर्मचारी महासंघ ने समर्थन दिया है। मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बृहस्पतिवार को 17वें दिन डीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी है। इस संबंध में डीएम को दो सूत्री ज्ञापन भी दिया गया। राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, महामंत्री शिवशंकर कुमार, उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय, संरक्षक महेंद्र चौहान, राम सहाय यादव, मधुर नरायन पाण्डेय आदि ने समर्थन दिया। कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों को गंभीरता से ले और मानदेय वृद्धि कर राज्य कर्मचारी घोषित करने की दिशा में पहल तेज करे। एसोसिएशन जिला अध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि बस्ती समेत प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंदोलित हैं, किंतु सरकार की खामोशी टूट नहीं रही है। 10 अक्टूबर को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचेंगी और संघर्ष आर-पार का होगा। आंदोलन के लिए एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया। धरने को आशा पांडेय, भाग्यवंती, ऊषा गुप्ता, आशा देवी, मालती देवी, आदि ने संबोधित किया। मांग की कि मानदेय वृद्धि की घोषणा शीघ्र की जाए। तारा श्रीवास्तव, अमिता चौधरी, सुलोचना, आरती चौधरी, बेगम बेबी, राधा देवी, शोभा देवी, इन्दुबाला, सिरजा देवी, सविता यादव, गेंना देवी, उर्मिला द्विवेदी, मीरा श्रीवास्तव, सरोज वर्मा, सरोजनी वर्मा, रमावती देवी, विधाता देवी, हिरनपता, इन्द्रावती, अर्चना मल्ल, गीता देवी, मीना, अलगा देवी, अनीता गुप्ता, अन्नपूर्णा, करुणा देवी, चंद्रावती सिंह, गुजराती, रमावती पाण्डेय, सरोज श्रीवास्तव, शिवकुमारी, पुष्पा देवी, कलावती मौर्य, सरोजनी गुप्ता, चंद्रकली शर्मा, विमलावती, मधु चौधरी, सुदामा देवी, अर्चना, मंजू देवी, माधुरी शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed