फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भगवान बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प

भगवान बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प

Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प
बुद्ध के रास्ते पर चलने का संकल्प
विज्ञापन


हर्रैया।
मुुरादीपुर बौद्ध विहार में अशोक धम्म विजय एवं दीक्षा दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बौद्ध अनुयायियों को भंते उदयवीर ने त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कराकर भगवान बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया।
अखिल भारतीय बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर समाज सुधार समिति की ओर से विजयदशमी पर आयोजित कार्यक्रम में छत्रपति साहू जी महराज यूनिवर्सिटी कानपुर के विभागाध्यक्ष मुनेश कुमार ने बौद्ध अनुयायियों को संबोधित किया। कहा कि भगवान बुद्ध ने संसार को शांति, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया। मानवता की सेवा ही धर्म है। सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए भगवान बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने से ही विश्व में भाईचारा और शांति कायम होगी। उन्होंने विजय और दीक्षा दिवस की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन आरबी त्रिशरण ने किया। इस अवसर पर ध्रुवराम, अरविंद पटेल, एसआर भारतीय, झिनकान विकल, एसपी बौद्ध, आरटी गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


धूमधाम से मनाई धम्म विजय दशमी

कलवारी।
बौद्ध विहार भोयर में रविवार को धम्म विजय दशमी बौद्ध अनुयायियों ने धूमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि विधायक रवि सोनकर ने सम्राट अशोक और डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर दबे कुचले लोगों को उनका अधिकार देने की बात कही। डॉ. अम्बेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धा तब होगी जब लोग शिक्षित बन कर समाज को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। प्रेम प्रकाश चौधरी, अजय राव, दिलीप श्रीवास्तव, राम शब्द बौध, रमाकान्त बौध ने भी अपने विचार रखे। इसस पहले मुख्य अतिथि ने भगवान बुद्ध, सम्राट अशोक, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीताराम राव, राजकुमार मंजुल, राम नरेश, साहबराम, रामसूरत, राम किशुन, दयाराम, सतीश, रामउजागिर, राम सुभग, मंशाराम, सुरजीत, विक्रमसेन, अंगूर यादव, जगजीवन, सुग्रीव तारक नाथ, पप्पू चौधरी, बाबूराम, वंशगोपाल, राम संवारे, रवीश चंद्र गौतम, राजेश पासवान, राम सुभावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed