{"_id":"5990932a4f1c1bb03c8b4963","slug":"81502647082-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता से बदसलूकी मामले में सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता से बदसलूकी मामले में सिपाही लाइन हाजिर
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
नेता से बदसलूकी में सिपाही लाइन हाजिर
बस्ती।
जुआरियों की पैरवी करने गए भाजपा नेता से दुर्व्यवहार मामले में एक आरक्षी पर आखिरकार कार्रवाई हो ही गई। एसपी संकल्प शर्मा ने सीओ कलवारी की जांच रिपोर्ट पर रविवार को कार्रवाई की। 27 जुलाई को कप्तानगंज के भाजपा नेता संतोष कसौधन का भतीजा जुआ खेलते पकड़ा गया था। उसे छुड़ाने गए कसौधन से कहासुनी के बाद सिपाही गणेश नरायन मिश्र ने ढकेलकर बाहर कर दिया था।
27 जुलाई को महराजगंज कस्बे के एक जुए के अड्डे पर पुलिस ने दबिश देकर आधा दर्जन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। इसमें स्थानीय भाजपा नेता संतोष कसौधन का भतीजा भी शामिल था। पुलिस सभी को थाने ले गई तो संतोष कसौधन भी पीछे-पीछे पहुंच गए। पुलिस के अनुसार वह अपने भतीजे को छुड़ाकर ले जाना चाहते थे। पुलिस ने चालान होने की बात कहकर जमानतदार मांगा तो बात बिगड़ने लगी। इसी बीच कसौधन अपने मोबाइल में वीडियो बनाने लगे, जिस पर वहां मौजूद एसओ के हमराही गणेश नरायन मिश्र ने आपत्ति की। पकड़े गए लोगों का शांतिभंग में चालान करके लॉकअप में डाल दिया गया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने सिपाही गणेश नारायण मिश्र की शिकायत आला अफसरों से की थी। प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के सामने भी यह मुद्दा उठा था। बात तूल पकड़े, इससे पहले एसपी ने सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया।