फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रुधौली तहसील पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

रुधौली तहसील पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
रुधौली तहसील पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
रुधौली (बस्ती) । तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार करीब 11 बजे दिन में उस समय असहज स्थिति हो गई जब कुछ महिलाओं ने नारेबाजी शुरू कर दीं। अचानक पहुंची नगर परिक्षेत्र की महिलाएं कोटे की दुकान से राशन न मिलने से नाराज थीं।
विज्ञापन

महिलाएं कौसर इद्रीसी के नेतृत्व में एसडीएम रुधौली से शिकायत करने पहुंची थीं। एसडीएम राजनरायन त्रिपाठी के छुट्टी पर होने से ज्ञापन तहसीलदार को दिया। शिकायत में कहा है कि कोटेदार रुधौली पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड व मासिक राशन लिए बार-बार दौड़ाते हैं। अपात्रों का राशन कार्ड बनाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। आरोप है कि कोटेदार हर महीने शिकायतकर्ताओं को अगले महीने तक व्यवस्था ठीक होने का आश्वासन भी देते रहते हैं। प्रदर्शन में आमिना, शाहजहां, आसमां खातून, कैशरजहां, सालिया, नजीरुन्निशा, रीता, सलमा खातून, सुनीता, कुशलावती, शाबरुन्निशा, कमलावती, आजमुन्निशा आदि प्रदर्शन में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed