फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   81 percent purchased of paddy

जिले में अब तक 81 प्रतिशत धान खरीद हुई

Sat, 15 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
81 percent purchased of paddy
जिले में अब तक 81 प्रतिशत धान खरीद हुई
विज्ञापन

न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना
- 145 केंद्रों से 1.51 लाख एमटी के सापेक्ष अब तक 1.24 लाख एमटी खरीद
- धान खरीद को 28 फरवरी तक की समय सीमा निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना में अब तक 1.24 लाख एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। यह लक्ष्य के 81 प्रतिशत है। अभी खरीद के लिए 44 दिन अवशेष हैं। क्योंकि खरीद की तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित है। जिम्मेदार कहते हैं कि लक्ष्य पूरा होगा, जो भी किसान पंजीकरण कराने के बाद पहुंचेगा उसका अंतिम समय तक धान खरीदा जाएगा।
जिले एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई थी। यह अलग बात है कि यहां धान 15 नवंबर के बाद ही तैयार होता है। नतीजतन इस बार भी ऐसा ही हुआ और खरीद शुरू तो हुई, मगर इस बीच सहकारी समितियों के सचिवों व राइस मिलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल कर दिया। मान मनौव्वल के बाद खरीद ने गति पकड़ी। डीएम सौम्या अग्रवाल की पहल पर खरीद में पूरी शिद्दत से अधिकारी जुट गए और अब तक 145 केंद्रों से 1.24 लाख एमटी यानी करीब 81 प्रतिश्त की खरीद की जा चुकी है। अधिकारियों की मानें तो लक्ष्य हर हाल में पूरा हो जाएगा, क्योंकि अभी पर्याप्त समय है।
विज्ञापन

-------
जिले के 19 हजार किसानों ने बेचा धान : डिप्टी आरएमओ
बस्ती। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने कहा कि अब तक जिले के 19 हजार किसानों ने अपना धान 145 केंद्रों पर बेचा है। इसमें से अधिकांश का भुगतान भी हो गया है। जिन किसानों का भुगतान फंसा है वे ऐसे लोग हैं जिनका बैंक खाता ही नहीं दुरुस्त रहा है। फिर भी सभी किसानों को उनके उत्पाद का मूल्य मिल जाए, इसका प्रयास विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed