फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 thoudand more people Vaccinated

339 केंद्रों पर 8,355 को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
8 thoudand more people Vaccinated
आठ हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में शनिवार को 339 टीकाकरण बूथों पर 8,335 को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।
इस टीकाकरण अभियान में 913 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 5,355 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। नगर पालिका समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 60 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, सुनीता चौधरी आदि ने वैक्सीनेशन कार्य किया। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको बूस्टर डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज के लिए चुनाव प्रशिक्षण स्थल पर भी सेंटर बनाए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में जाने वाले लोग आवश्यक रूप से प्रीकॉशन डोज जरुर लगवा लें। बताया कि टीकाकरण का फीसदी बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। लोगों को सहूलियत भी मिल रही है। जो लोग पात्र हैं और उनका नौ माह पूरा हो चुका है तो वे प्रीकॉशन डोज जरूर लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed