फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 corona positive found

जिले में बढ़ रहे कोरोना के केस, एक साथ आठ मिले पाजिटिव

Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
8 corona positive found
जिले में बढ़ रहे कोरोना के केस, एक साथ आठ मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को एक साथ कोरोना के आठ संक्रमित मिले हैं। 668 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई जिसमें आठ पॉजिटिव और 660 निगेटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है।
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। जिन आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, वे जिले के विभिन्न ब्लॉकों के अलग-अलग क्षेत्र के हैं। शनिवार को कोरोना जांच के लिए 648 लोगों का नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। एक मरीज स्वस्थ भी हुआ। उन्होंने बताया कि जांच की संख्या बढ़ाई गई है। कोरोना की संभावना को देखते हुए तैयारी पूरी है। लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए। कोरोना जांच के लिए रोडवेज व रेलवे स्टेशन के अलावा चौराहों व भीड़- भाड़ वाले स्थलों से टीम ने नमूना लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में कोरोना के प्रति लोगों को सजग व सावधान रहना होगा। खांसी, बुखार होने पर बिना देर किए कोरोना की जांच कराएं। संदिग्ध व्यक्ति की जांच में सहयोग करें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें जिससे संक्रमण बढ़ने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed