फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   8 corona positive case in basti

मृतक महिला सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 13 Jun 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
8 corona positive case in basti
मृतक महिला सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आठ लोगों के नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक मृत महिला के नमूने की भी रिपोर्ट शामिल है। मुंबई से लौटी महिला की दो जून को मौत हो गई थी। जिले में मृतकों की संख्या 12 हो गई है।
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की देर रात चार पॉजिटिव लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव से निगेटिव हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 169 हो गई है। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 253 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 72 है। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा है कि संक्रमित सात मरीजों को रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कराया गया है। ये सभी मुंबई से सड़क से आए थे, जिन्हें क्वारंटीन कराया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या फिर बढ़ गई है। यहां आए प्रवासी मजदूरों में से आठ की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें से एक की मौत दो जून को हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी कोरोना प्रोटोकाल के तहत करा दिया गया था। रिपोर्ट के बाद उनके परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। डीएम के मुताबिक, जिले में अब तक करीब एक लाख से ऊपर प्रवासी मजदूर आ चुके हैं। इन सभी की थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन व सड़क से आने वाले प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटीन अथवा प्रशासन की ओर से बनाए गए सेंटरों में क्वारंटीन कराया जा रहा है। होम क्वारंटीन मजदूरों पर नजर रखने के लिए गांवों में निगरानी समितियां गठित की गई हैं। डॉक्टरों की टीम भी समय-समय पर जांच कर रही है। इन लोगों के नमूने धीरे-धीरे एकत्रित कर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed