फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   78 days later, less than ten corona infected were found in the district

78 दिनों बाद जिले में दहाई से कम कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
78 days later, less than ten corona infected were found in the district
78 दिनों बाद जिले में दहाई से कम कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में सोमवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 78 दिनों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब दहाई से कम कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। 13 मार्च से लेकर अब तक हर दिन करीब दस से ऊपर ही पॉजिटिव केस मिले थे। वहीं सोमवार को कोरोना से 42 लोगों ने जंग जीत ली और वे डिस्चार्ज कर दिए गए। दूसरी ओर संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में कोरोना के 221 केस एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होने लगा है। इसके चलते अस्पतालों में भीड़ कम हुई है। अब सामान्य मरीजों को भी आसानी से भर्ती किया जा रहा है। इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। बताया कि कोरोना के इलाज के लिए जिले में ओपेक चिकित्सालय कैली के अलावा दो निजी चिकित्सालयों को भी संबद्ध किया गया है। गांवों में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। बाहर से आने वालों के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आरआरटी अपने-अपने इलाके में दवाओं आदि का आशा से वितरण करा रही है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। इसका परिणाम रहा कि शनिवार को 42 लोग रिकवर होकर अपने घर चले गए हैं। जबकि नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 529058 नमूने एकत्रित किए गए हैं। उनमें से 524054 की रिपोर्ट आ गई है। अब तक 512497 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11557 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। 5004 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 10973 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 314 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed