{"_id":"6ade6a3ec553cba68c0003fe","slug":"7720-percent-of-candidates-appeared-for-the-pet-5930-remained-absent-basti-news-c-207-1-bst1005-170288-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीईटी में 77.20 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल, 5,930 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीईटी में 77.20 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल, 5,930 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को जिले के 34 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 26,016 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 20,086 ने परीक्षा दी, जबकि 5,930 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 77.20 प्रतिशत रही। दूसरी पाली में पहली की तुलना में 166 अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 13,008 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 9,960 उपस्थित रहे, जबकि 3,048 अनुपस्थित थे। इस पाली में उपस्थिति 76.57 प्रतिशत रही। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई। इसमें भी 13,008 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी। इनमें से 10,126 ने परीक्षा दी और 2,882 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 77.84 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से दो घंटे पहले प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान सघन जांच की गई। सुरक्षा जांच के तहत अभ्यर्थियों के बेल्ट और कुंडल भी उतरवाए गए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर निगरानी की व्यवस्था रही।
-- -
डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पहली पाली के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला डिग्री कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज और बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज स्थित केंद्रों पर परीक्षा संचालन, प्रवेश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों के माध्यम से हो रही निगरानी देखी। डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को कहा।