फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी निभाए आधी आबदी

शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी निभाए आधी आबदी

Sun, 24 Mar 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी निभाए आधी आबदी

विज्ञापन
शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी निभाए आधी आबादी
- एपीएन पीजी कॉलेज में अपराजिता मुहिम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। चुनाव लोकतंत्र का महात्योहार है। आधी आबादी के साथ ही हर नागरिक को मतदान कर इस महात्योहार में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। अगर महिलाएं संकल्प ले लें तो हर बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान होगा। ये बातें मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत एपीएन पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।
मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा कि जागरूकता की कमी के चलते मतदान शत-प्रतिशत नहीं हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं मतदान में खास रुचि नहीं दिखातीं। जिस दिन आधी आबादी जागरूक हो जाएगी, हर बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान होगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे खुद मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रतिदिन लोगों से मिलती हैं। वे घर-घर पहुंचती हैं। ऐसे में व मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। केके श्रीवास्तव ने कहा कि पांच वर्ष में एक बार लोकसभा चुनाव होता है। ऐसे में हर नागरिक का फर्ज है कि मतदान के दिन बूथ पर पहुंच कर वोट डाले।
विज्ञापन

-----
जागरूकता जरूरी
- जिला स्वच्छता समन्वयक राजा शेर सिंह ने कहा कि जनपद में महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है। जागरूकता से ही मतदान में उनकी रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मतदान से मजबूत होगा लोकतंत्र
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम देेवी ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक के वोट का महत्व है। मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। हम सभी को मतदान करना चाहिए।
----
आधी आबादी निभाए पूरी भूमिका
- महिला अस्पताल के डॉक्टर तैयब अंसारी ने कहा कि मतदान में आधी आबादी को पूरी भूमिका निभानी होगी। उसे हर काम छोड़कर पहले मतदान के लिए घर से निकलना होगा।

----
देश के प्रति जिम्मेदारी निभाएं महिलाएं
- सुषमा देवी ने कहा कि सच्चे अर्थों में अपराजिता वही है जो चुनौतियों का सामना करे। महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारी निभाती हैं। उन्हें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed