{"_id":"5c081d81bdec2241a91139a8","slug":"71544035713-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडीसी में जमावड़े की अब लगेगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडीसी में जमावड़े की अब लगेगी फीस
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केडीसी में जमावड़े की अब लगेगी फीस
प्राधिकारी नियंत्रक डीएम ने जारी किया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गैर-शैक्षिक गतिविधियों की गहमागहमी के बीच शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर होते देख बतौर प्राधिकारी नियंत्रक डीएम डॉक्टर राजशेखर का माथा ठनक गया। मंडल के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेज का अस्तित्व बचाने के लिए डीएम ने आर्थिक दशा सुदृढ़ करने के लिए अहम फैसले लिए हैं।
बुधवार देरशाम जारी आदेश में डीएम ने कॉलेज परिसर के बेरोक-टोक इस्तेमाल पर अंकुश लगा दिया है। किसी भी गैर शौक्षिक गतिविधि के लिए बाकायदा शुल्क तय कर दिया गया है। एसडीएम सदर की अध्यक्षता में सीओ सदर और कॉलेज प्राचार्य को सदस्य बनाते हुए कॉलेज की आय का नियंत्रण सौंप दिया है। डीएम ने बताया कि शासकीय कार्य के लिए प्रति दिन पांच हजार और अशासकीय, निजी, राजनैतिक आयोजनों के लिए एक दिन का 10 हजार रुपये वसूल किया जाएगा। इसके अलावा भी तमाम नए निर्देश जारी किए गए हैं।
डूबने से हुई थी अज्ञात युवती की मौत
बस्ती। मनवर-कुआनो संगम से आगे लालगंज क्षेत्र के बानपुर पुल के नीचे पहली दिसंबर की सुबह बरामद अज्ञात युवती की डूबने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में शरीर पर भी चोट के निशान नहीं मिले। शनिवार सुबह टहलने गए लोगों की नजर शव पड़ी। ट्रैक शूट पहनी युवती की उम्र करीब 20 वर्ष आंकी गई है। उसके कपड़ों से भी कोई सुराग नहीं लगा।