फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शहर के घरों में घुसने लगा पानी

शहर के घरों में घुसने लगा पानी

Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शहर के घरों में घुसने लगा पानी

विज्ञापन
दयनीय: शहर के घरों में घुसने लगा पानी
बारिश में नाला-नालियां हो जाती हैं ओवरफ्लो
कई बार पालिका प्रशासन तक बात पहुंचा चुके हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर की चाक चौबंद व्यवस्था का नगर पालिका प्रशासन चाहे जितना दावा करे, वास्तविक स्थिति कुछ और है। नाले व्यवस्थित न होने के कारण शहर के घरों में बारिश का पानी नालियों के रास्ते घुस जाता है। इससे यहां के वाशिंदे परेशान हैं।
समस्या के निराकरण के लिए नागरिक कई बार नगरपालिका व प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं, मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। शहर में जो नाले व नालियों का निर्माण हुआ है वह मानक के अनुसार नहीं है। नाला कहीं उथला है तो कहीं गहरा। कहीं नाला है तो अतिक्रमण के चलते नाली में तब्दील हो गया है। पिकौरा बक्स वार्ड के एसबीआई गली में भी स्थिति ठीक नहीं है। यहां नाली व सड़क एक हो गई है। जिससे बारिश होते ही घरों में पानी घुस जाता है। यहां के लोग घरों में जमीन की बजाय तख्त रखकर आते-जाते हैं। यह अलग बात है कि पालिका ने जहां नाला नाली निर्माण पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए हैं वहीं पिछले बोर्ड की बैठक में करीब दस लाख रुपये सफाई पर ही खर्च हुए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में करीब छह लाख रुपये पालिका ने सफाई पर खर्च किए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले के अरशद खान कहते हैं कि यहां के हालात सामान्य दिनों में ठीक नहीं रहते। क्योंकि सड़क टूट चुकी है और नाली भी अपना अस्तित्व खो रही है। यहां के ज्यादातर घर नाली से नीचे हो गए हैं, जिससे पानी घर में घुस जाता है। बारिश में तो आंगन से लेकर बरामदे तक नाली का पानी भर जाता है। ताज मोहम्मद कहते हैं कि पालिका को इस इलाके की सुध नहीं है। सड़क जवाब दे चुकी है। नालियां ध्वस्त हैं। इसकी जानकारी पालिका को कई बार दी गई, मगर वहां सुनने वाला कोई नहीं है। अब शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू कहते हैं कि यहां के हालात अच्छे नहीं है। जरा सी बारिश हो जाए तो घर में रहना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि नाली का पानी भीतर घुस जाता है और ऐसे में परिवार को मुसीबत झेलनी पड़ती है।
सज्जाद रिजवी का कहना है कि नागरिक अपना दर्द किससे कहें। बारिश के दिनों में घर में भोजन करना दुश्वार हो जाता है। उधर बारिश शुरू हुई नहीं कि पूरा परिवार दहशत में आ जाता है कि अब क्या इंतजाम हो, जिससे नाली का पानी घर में न घुसे, मगर इस मुसीबत से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी कहते हैं कि शहर की स्थिति सुधारने के लिए पालिका शहरी क्षेत्र के सभी स्थलों का सर्वे कराकर नाली व सड़क निर्माण कराएगी। बरसात के बाद यह काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed