फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   70 litre kacchi wine found

70 लीटर कच्ची शराब बरामद

Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
70 litre kacchi wine found
70 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई
आठ भट्ठियां तोड़ीं, शराब बनाने का उपकरण व लहन नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी के माझा में बसे ग्राम बाघानाला, कल्यानपुर, छतौना में आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यहां टीम ने मौके से 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
टीम ने मौके पर आठ भट्ठियां तोड़ीं, जबकि शराब बनाने के उपकरण व एक हजार लीटर लहन नष्ट किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम आबकारी विभाग व छावनी पुलिस ने एक साथ कई गांवों में दबिश दी। यहां करीब चार घंटे तक चले अभियान में मौके पर कच्ची शराब बरामद हुई तो कार्रवाई में आठ भट्ठियां तोड़ी गईं। लहन व उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक संजय कुमार, शत्रुघ्न वर्मा, सीमा मौर्या, मोनी शुक्ला के अलावा आबकारी सिपाही संजय शाही, दीनानाथ वर्मा व मानसिंह, आनंद पांडेय, सुरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed