{"_id":"6463d9f78cb8f6a5c208f6d5","slug":"7-personnel-missing-in-inspection-sought-clarification-basti-news-c-7-1-169951-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले 7 कर्मी, स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले 7 कर्मी, स्पष्टीकरण
Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने बाढ़ खंड कार्यालय का किया निरीक्षण।
बस्ती। निकाय चुनाव के बाद भी कर्मियों की खुमारी अभी उतरी नहीं है। इसकी पोल मंगलवार को तब खुली जब सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति सुबह 10.10 बजे अचानक पीडब्ल्यूडी, बाढ़ खंड, भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय व उप निदेशक सिंचाई एवं जल संरक्षण कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति जांचने पहुंच गए। यहां पीडब्ल्यूडी के दोनों खंडों में सात कर्मी ड्यूटी से गायब मिले, जबकि भूमि संरक्षण विभाग में एक कर्मी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिला। सीडीओ ने इनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
सुबह सबसे पहले सीडीओ एक्सईएन बाढ़ खंड कार्यालय जा पहुंचे। यहां सभी कर्मचारी मौजूद मिले। निरीक्षण के बाद सीडीओ सीधे पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक में पहुंच गए। यहां स्टेनो सुनील कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मी दिलीप कुमार राव व वाहन चालक सत्तार खां अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सीडीओ टीम के साथ लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गए। यहां कनिष्ठ लिपिक दिलीप गौड़, वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार, कनिष्ठ सहायक ममता सिंह व वाटरमैन शिवपूजन ड्यूटी पर नहीं मिले। भूमि संरक्षण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी संतोष कुमार ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इन सभी से सीडीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है।