{"_id":"6207fad6350559597a2635b8","slug":"7-namjad-with-2-women-and-3-arrested-basti-news-gkp426742498","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट,,करनपुर विवाद: दो महिलाओं समेत सात नामजद,तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट,,करनपुर विवाद: दो महिलाओं समेत सात नामजद,तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं समेत सात नामजद, तीन गिरफ्तार
बस्ती। डीही आबादी की जमीन में छज्जा लगाने को लेकर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर में शुक्रवार को हुए विवाद मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से तीन को शनिवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं, झुलसी युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जिंदगी की जंग लड़ रही है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
मामले में कोतवाली पुलिस ने विवेकानंद मिश्र की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, धारदार हथियार से हमला समेत आधा दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद विजय नाथ मिश्र, पवन मिश्र, प्रभात कुमार मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, सुशील मिश्र, कृष्णावती व रीता मिश्रा में से तीन आरोपितों विजय नाथ मिश्रा, प्रभात मिश्रा और पवन मिश्रा को शनिवार को गिरफ्तार भी कर लिया। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि बाकी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि, करीब दो महीने से चल रहे रास्ते व छज्जे के विवाद को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है। लेकिन, पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर सिर्फ शांतिभंग की आशंका में चालान करने के अलावा विवाद सुलझाने को लेकर कोई पहल नहीं की जिसके कारण शुक्रवार को फिर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।
क्या है मामला
कोतवाली थानाक्षेत्र के करनपुर गांव में पुश्तैनी डीह की आबादी में मकान बनाने, रास्ते और छज्जा लगाने को लेकर विवेकानंद मिश्रा व उनके पड़ोसी पट्टीदार विजयनाथ मिश्रा में विवाद है। विजय नाथ मिश्रा विवादित जमीन में मकान बनाकर उसमें छज्जा लगाना चाहते हैं। जबकि, विवेकानंद मिश्रा का कहना है कि ऐसा करने से उनके घर आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा। शुरुआती विवाद के बाद यह मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में चला गया जहां विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवार को विजयनाथ मिश्रा छज्जे का निर्माण करने लगे। विवेकानंद मिश्र के पक्ष के लोगों ने ऐसा करने से मना किया तो विजय नाथ मिश्र पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। लाठी, डंडे, सरिया, चाकू, हथौड़े से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। यह देख उनकी बहन कन्याकुमारी चिल्लाते हुए बचाने पहुंची तो उसे भी घेरकर मारने पीटने लगे। इसी दौरान अचानक कन्याकुमारी के शरीर में आग लग गई। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उसके शरीर में आग लगा दिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।