{"_id":"5a57a8e74f1c1bef188b46d9","slug":"7-78-crore-budget-approaved","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच 7.78 करोड़ का लेबर बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच 7.78 करोड़ का लेबर बजट पास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करतीं प्रमुख गीता देवी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामेदार रही। आरोप-प्रत्यारोप के बीच 7 करोड़ 78 लाख का बजट पास किया गया। बीडीसी सदस्यों ने ग्राम पंचायत की बैठक में नहीं बुलाने पर कड़ा एतराज जताया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गीता देवी ने की।
बीडीओ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधान मंत्री आवास योजना, शौचालय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा आदि योजनाओं की जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने ग्राम पंचायतों की बैठक में बीडीसी सदस्यों को नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जताई। विनोद सिंह ने वर्ष 2014-015 में आवंटित आवास के लाभार्थियों को मजदूरी की रकम नहीं मिलने का आरोप लगाया।
बीडीओ महेंद्र नाथ पांडेय ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया। तमाम सदस्यों ने प्रधान मंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से वसूली का आरोप लगाया। इस पर मौजूद ग्राम प्रधानों ने आपत्ति जताई। बीडीसी सदस्यों और ग्रामप्रधानों के बीच नोकझोंक के चलते थोड़ी देर के लिए हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में प्रधान संघ के पदाधिकारी दिनेश पांडेय ने हस्तक्षेप कर हंगामे को शांत कराया। इस दौरान वर्ष 2018-19 के लिए 7.78 करोड़ का लेबर बजट पास किया गया।
विज्ञापन
हर्रैया विधायक प्रतिनिधि केके सिंह, कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि दीप शुक्ला व सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। तालेवन यादव, राजेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, हीरा सिंह, दिनेश पांडेय, संतोष पाठक, लल्लू सिंह, पिंटू सिंह, रामजीत यादव, विनोद पाठक, अमर नाथ चौधरी, विजय पाल चौधरी, समर चौहान, नबी मोहम्मद, लाल चंद सोनकर, शिवकुमार मिश्रा, बलराम चौधरी, राजेश सिंह, मदन गोपाल पांडेय, बजरंग बाण, राकेश दुबे, पिंटू शुक्ल, विजय दुबे आदि मौजूद रहे।