{"_id":"5cba1d1bbdec222ffc35b1e5","slug":"61555701019-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 110 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 110 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से 110 बीघा गेहूं की फसल राख
50 अन्नदाताओं की गाढ़ी कमाई खेत में ही जलकर नष्ट
मुंडरेवा के भैंसा पांडेय और मनिकौरा कुरियार की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। अज्ञात कारणों से लगी आग में दो गांवों के 50 किसानों की 110 बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। दोनों गांवों के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी भी पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भैसा पांडेय और मनिकौरा के पूरब कुरियार गांव के पश्चिमी सीवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोगों को खेत में लगी फसल जलने की जानकारी होती तब तक मनिकौरा गांव के सीवान में हवा के साथ लपटें भी तेजी से बढ़ने लगीं। कुरियार गांव के पश्चिमी सीवान में भैसा पांडेय और मनिकौरा गांव के लोगों का खेत है। आग बुझा रहे लोगों का कहना था कि किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया होगा। जिसके कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना भी राहगीरों ने शोर मचाते हुए दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झाड़ियों से पीट पीट कर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दे दे थी। आग पर काबू पाए जाने तक सतीश चन्द्र, रामधनी, सतीराम, रामवृक्ष, विनोद कुमार, अनिल कुमार, रुद्रेश कुमार, कृष्ण चन्द्र, दीनानाथ, सुभागी, करोड़पति, उदयराम, प्रहलाद सहित अन्य के खेतों में लगी गेहूं की फसल जल चुकी थी। मुंडेरवा एसओ सदानन्द सिंह मय फोर्स और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे। तहसीलदार सदर पवन कुमार जायसवाल, लेखपाल विक्की, विपिन, विवेक कुमार और प्रवीन्द गिरि ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की है।