फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जिला जज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

जिला जज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Fri, 19 Apr 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिला जज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
फोटो
विज्ञापन

जिला जज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के प्रबंध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को हुआ। सिविल बार के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश राजीव गोयल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात अधिवक्ता भागवत पांडेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि बार एवं बेंच के सहयोग से वादकारियों को शीघ्र न्याय सुलभ होगा। वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिवक्ता सहयोग करेंगे तो न्यायिक अधिकारियों को न्याय करने में सुविधा होगी। नई कार्यकारिणी को बधाई दी। जिला जज ने कहा कि वादकारियों अथवा अधिवक्ताओं की कोई भी समस्या सामने आती है तो उसे मिल-बैठकर न्यायिक दायरे में निपटाया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से कार्य बहिष्कार से बचने का आह्वान किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए नए चैंबर बनवाए जाएंगे। कहा कि अधिवक्ताओं ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर सदैव खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। नव निर्वाचित महामंत्री अविनाश कुमार त्रिपाठी ने कहा जो दायित्व व भरोसा अधिवक्ताओं ने जताया है उसका निर्वहन सत्य, निष्ठा व ईमानदारी से किया जाएगा। बार और बेंच में सामंजस्य रखा जाएगा, इसका पूरा प्रयास होगा। चुनाव अधिकारी रणंजय सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन जगदीश पांडेय ने शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष बद्री प्रसाद दूबे व पूर्व महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन नंद लाल सिंह ने किया।
इस मौके पर न्यायिक अधिकारी अनिल कुमार, पृथ्वीपाल यादव, बृजेश मणि त्रिपाठी, अंम्बरीश मणि त्रिपाठी, अंशुमाली पांडेय, अंम्बरीश श्रीवास्तव के अलावा अधिवक्ता भानु प्रताप शुक्ल, शेषनाथ पाठक, टीएन लाल, भागवत प्रसाद श्रीवास्तव, जवाहर लाल मिश्र, रवि शरण सिंह, विजय कुमार तिवारी, अरविंद चौधरी, अयोध्या प्रसाद शुक्ल, वीरेंद्र नाथ पांडेय, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव आ िद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने ली शपथ
अध्यक्ष- रमाशंकर पांडेय
महामंत्री- अविनाश कुमार त्रिपाठी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष- राजकिशोर पांडेय, प्रभाकर मिश्र
उपाध्यक्ष- शिव पूजन मिश्र, गोपेंद्र गुप्ता
कनिष्ठ उपाध्यक्ष- पावेंद्र पुरी
कोषाध्यक्ष- सिद्धार्थ गौतम
संयुक्त मंत्री- रामचंद्र राजभर, विनोद कुमार श्रीवास्तव, गुलाम नवी के अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह व कनिष्ठ के दो सदस्यों ने भी शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed