फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   निकली कलश यात्रा, श्रीराम कथा का शुभारंभ

निकली कलश यात्रा, श्रीराम कथा का शुभारंभ

Tue, 19 Mar 2019 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
निकली कलश यात्रा, श्रीराम कथा का शुभारंभ
निकली कलश यात्रा, श्रीराम कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

पैकोलिया वरुआर गांव में किया गया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया। पैकोलिया वरुवार गांव में मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी। इसी के साथ सात दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हुआ।
अयोध्या धाम के आचार्य सुरेन्द्र दास के अगुवाई में 19 से 25 मार्च तक चलने वाली रामकथा शुभारंभ से पहले गांव की महिलाओं तथा पुरुषों ने शिव मंदिर के पोखरे से कलश में जल भरकर यात्रा निकाली। इसके बाद गांव का भ्रमण करते हुए यह यात्रा काली मंदिर पर स्थापित की गई। तत्पश्चात कथा व्यास मधुसूदनाचार्य ने कहा कि राम कथा श्रवण मात्र से मनुष्य सुख, शांति और कीर्ति प्राप्त करता है। धर्म पर चलकर ही राष्ट्र का विकास होता है। इस मौके पर रजनीश दास वेदांती, आचार्य अभिषेक, शशांक सिंह, उदयभान, दल सिंगार सिंह, नीतेश मणि, देवनरायन सिंह, सतेन्द्र, बलवंत, विपुल सिंह, लालसाहब सिंह, हरिवास, सूरज आदि मौजूद रहे ।

बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा श्रोताओं का मन
वार्षिकोत्सव में मंच पर बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
टिनिच। क्षेत्र के ओम शिव पाण्डेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी पर वार्षिकोत्सव में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। छात्रा सोनम पांडेय, शगुन, आकांक्षा, क्षमा, मानसी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया जबकि रंजना शुक्ल, साक्षी पाठक व सरिता मौर्य ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सोमवार की देर शाम कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, भक्ति गीत, भोजपुरी गीत, होली गीत व राष्ट्रीय गीत वंदेमातम के नृत्य गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य आरबी सिंह ने किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार पांडेय ने अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नंद लाल निषाद ने किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुनील पोडेय, नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र, दीप शुक्ल, जगदीश आचार्य, कृष्ण कुमार, नीरज, प्रबंधक चन्द्र केश पांडेय, दुबौला प्रभारी अमित शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


निकली कलश यात्रा श्रीमद्भागवत कथा शुरू
गायघाट। कुदरहा क्षेत्र के कोरमा गांव स्थित श्रीब्रह्मबाबा मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारम्भ मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा पवित्र सरयू नदी के टांडा घाट से जल लेकर कलवारी कुसौरा होते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के बीच उसे स्थापित करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवध धाम से पधारे कथा व्यास प्रदीप शास्त्री ने कहा कि जीवन सफल बनाने के लिए भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। भागवत से मिले ज्ञान को यदि हम अपने जीवन में उतारेंगे तो निश्चित ही जीवन सफल हो जाएगा। भागवत कथा के प्रथम दिन महात्म्य वर्णन, भक्ति-नारद संवाद की कथा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य यजमान जयकरन ओझा, आयोजक पशुपति ओझा व भगवान शुक्ला के अलावा शीतला, श्रीपति, रजित कुमार, नीरज, हिमांशु ओझा, अंकुश राज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


ज्ञान रंग में खेलें होली, हो जाएंगे पवित्र
पड़री गांव में ओम शांति की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। परमपिता शिव परमात्मा ने हम सब को शिक्षा दी है, कि संगम युग होली है। दुनिया के ज्ञान रंग में होली खेलना चाहिए। ज्ञान, खुशी, प्रेम का रंग लगाते ही मानव पवित्र बन जाता है।

ये बातें राजस्थान के ओम शांति प्रजापिता ईशवरीय विश्वविद्यालय कि ब्रह्माकुमारी सुनीता ने मंगलवार को गौर विकास क्षेत्र के पड़री गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कहा कि दुनिया वाले रंग लगाते हैं। होलिका में अपवित्रता, बुराइयों को भस्म करना, अपनी कमजोरी को ज्ञान के, खुशी के, प्रेम के, आनंद के, शक्तियों के, गुणों के रंग में अविनाशी परमात्मा रंग लगाते हैं। जो कभी मिटती नहीं। जन्म जन्मांतर खुशियों से भर जाता है। जो भगवान के संग में होली खेले। वह दुनिया के साथ रंग खेलते मैले हो जाते हैं। ज्ञान के रंग में खेलने से रत्न बन जाता है। भगवान का नाम ही मनुष्य के कल्याण का रास्ता है। इस मौके पर आयोजक रविंद्र नाथ उपाध्याय, अमरनाथ, योगेंद्र कुमार, सावित्री, पूनम, पप्पू, संजय कुमार, अनिल कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed