फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रैंप पर उतरा सौंद्रर्य, कवियों ने किया लोटपोट

रैंप पर उतरा सौंद्रर्य, कवियों ने किया लोटपोट

Tue, 29 Jan 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
रैंप पर उतरा सौंद्रर्य, कवियों ने किया लोटपोट
दिवाकर और सोनिया की नृत्य कला ने मनवाया लोहा
विज्ञापन

वैवाहिक, खादी व चिकन दस्तकारी का गवाह मना महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बस्ती महोत्सव के दूसरे दिन रैंप सजा और फैशन शो में सौंदर्य उतरा तो सभी वाह-वाहकर उठे। इसी क्रम में एक्रोट्रायो में दिवाकर व सोनिया के कलात्मक नृत्य ने सभी को हतप्रभ कर दिया। देर रात कवि सम्मेलन की महफिल सजी तो महोत्सव में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने को मजबूर हो गए।
दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों के बाद शाम को फैशन शो से एक बार फिर महोत्सव का मंच बोल उठा। सबसे पहले वैवाहिक परिधानों में युवक-युवतियों ने रैंप पर कैटवाक किया तो भारतीय वेशभूषा से अलग छटा बिखरी। इसके बाद गांधी की खादी को फैशन के रूप में कलाकारों ने सजाया। मंच पर भारतीय परिधान में पुरुष व महिलाओं ने कैटवाक किया। साज सज्जा व वेशभूषा की अगली कड़ी चिकन दस्तकारी की नजर आई। बेहद सलीके से युवतियां जब मंच पर आईं लोगों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। इन परिधानों के फैशन शो के बीच दिवाकर व सोनिया ने एक्रोट्रायो कला के माध्यम से वो रंग भी क्या रंग है... पर कलात्मक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। फैशन शो के दूसरे चरण के बाद फिर से इसी कलात्मक नृत्य का प्रदर्शन उक्त कलाकारों ने तीन सदस्यों के साथ मंच पर दिखाया। इस बार तुमको सितारों में ले चलूं... गीत पर शानदार अभियान की प्रस्तुति सुखद अनुभूति दे गई।
विज्ञापन

देर रात कवि सम्मेलन शुरू हुआ। देश के जाने वाले कवि पद्मश्री से सम्मानित कवि सुनील जोगी, दिनेश बावरा, सुमित ओरछा, डॉ. सुमन दूबे, विकास बौखल, गजेंद्र सोलंकी, हासिम फिरोजाबादी, अखिलेश द्विवेदी व वेद प्रकाश द्विवेदी की टीम ने कार्यक्रम का आगाज किया। मंच संभाला जोगी ने तो सरस्वती वंदना के लिए डॉ. सुमन दूबे को आवाज दी। ओज से लबरेज अपनी वाणी में जय हे वीणा वादिनी जय हे... से मां सरस्वती को पुकारा। इसके बाद मंच को विकास बौखल ने संभाला। कहा इस महंगाई में कन्हैया यदि आए कहीं... से कविता की शुरूआत की। एक के बाद एक रचनाओं से विकास ने महफिल को लोटपोट कर दिया। देर रात तक कवि सम्मेलन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, आईजी आशुतोष कुमार, आयोजन समिति अध्यक्ष डीएम डॉ. राजशेखर डीआईजी/एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरिवंद कुमार पांडेय, एडीएम रमेश चंद्र, सीआरओ आरडी पांडेय, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला, डीएसओ रमन मिश्र, पंकज शाही, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed