फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो संपूर्ण समाधान दिवस: भानपुर में उमड़ी भीड़,तीन पर गाज

फोटो संपूर्ण समाधान दिवस: भानपुर में उमड़ी भीड़,तीन पर गाज

Tue, 04 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो  संपूर्ण समाधान दिवस: भानपुर में उमड़ी भीड़,तीन पर गाज
फोटो
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: भानपुर में उमड़ी भीड़,तीन पर गाज
कमिश्नर डीआईजी हर्रैया, डीएम एसपी ने भानपुर में की सुनवाई
भानपुर में गैर हाजिर रहे दो ईई सहित तीनों के वेतन पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शासन के शीर्ष प्राथमिकता वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में शीर्ष अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक सक्रिय रहे। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर एवं डीआईजी आशुतोष कुमार ने हर्रैया में सुनवाई की। जबकि डीएम डॉ. राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल की मौजूदगी में जन समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान गैर हाजिर रहे तीन अधिकारियों का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें सिंचाई विभाग खंड चार एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता और दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी शामिल हैं।

एकाएक बेकाबू होने लगी भीड़
भानपुर। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक फरियादियों की तादाद कम रही लेकिन डीएम-एसपी के पहुंचते ही संख्या अचानक बढ़ गई। डीएम से अपनी बात कहने के लिए धक्का-मुक्की पर उतारू होते दिखे। गेट पर मौजूद गार्डो को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंतव्य भांपते हुए डीएम ने पूरा समय देकर 2:15 बजे तक सुनवाई करते रहे। क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल भी लोगों की समस्याएं सुनकर निराकरण कराया। इस बार कुल 90 प्रार्थनापत्र निस्तारण के लिए लाए गए, जिनमें मात्र नौ प्रकरण निस्तारित किए जा सके। शेष प्रकरण जटिल होने की वजह से टीमें बनाई गईं। ताकि मौके पर जाकर नवैयत दुरुस्त कराया जाए। इनमें राजस्व के 37, विकास से संबंधित 10 और पुलिस से संबंधित नौ प्रकरण आए। गंभीर कोटि के छह महत्वपूर्ण और गंभीर मामलों के लिए कमेटी का गठन किया गया, जो 15 दिसंबर तक रिपोर्ट करेगी। एसडीएम राजेश सिंह, तहसीलदार नवीन प्रसाद, बीडीओ रामनगर हरिश्चन्द्र, बीडीओ सल्टौआ मंजू त्रिवेदी सहित सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमिश्नर, डीआईजी ने सुनीं शिकायतें
हर्रैया। संपूर्ण समाधान में कमिश्नर अनिल कुमार सागर और डीआईजी आशुतोष कुमार ने जन शिकायतों की सुनवाई की। गन्ना किसानों से जुड़े सर्वाधिक 34 मामले आए। जोगापुर की राजपति ने बिक्री कोटा न बनने, छपिया रजई के राम जी, छितहा गौर की पूर्व प्रधान मीरा ने निवास प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। भैंसा चौबे के रजनीश, भैरोपुर के सुभाष चंद्र वर्मा, जमुनहा के देवेंद्र प्रसाद, बाछनपुर के छेदू मधवापुर के महादेव वर्मा ने अपनी अपनी समस्या को लेकर प्रार्थनापत्र दिया। एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला, तहसीलदार मोहम्मद जसीम, नायब तहसीलदार कन्हैया लाल, एसओ कपिलमुनि सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed