फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खैरात से चुकाएंगे किसानों का 93 करोड़

खैरात से चुकाएंगे किसानों का 93 करोड़

Fri, 30 Nov 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 30 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खैरात से चुकाएंगे किसानों का 93 करोड़
money
बस्ती। किसानों का 93 करोड़ रुपये का गन्ना पेर कर कारखाने का मालिक दिवालिया हो गया। प्रशासन ने उसकी संपत्ति नीलाम करने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू की, बंद पड़ी वाल्टरगंज व बस्ती मिल के प्रबंधन ने हाथ जोड़ लिया। जिले के 63 हजार गन्ना किसानों के तीन वर्ष की कमाई की कीमत का अब सारा दारोमदार प्रदेश सरकार की चीनी उद्योग प्रोत्साहन राशि की रकम पर टिका है। हास्यास्पद यह है कि प्रदेश सरकार से प्रोत्साहन राशि की मंजूरी मिले बिना अठदमा व बंद पड़ी वाल्टरगंज-बस्ती मिल प्रबंधन किसानों और जिला प्रशासन को झांसा दे रहा है।
विज्ञापन

दोनों मिलों का मालिकाना हक हासिल करने वाली फेनिल शुगर्स लिमिटेड के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने 31 अक्तूबर को लिखित रूप से प्रशासन को आश्वस्त किया था कि 15 नवंबर तक दोनों मिलें बिक जाएंगी और 30 नवंबर तक पर किसानों और मिल श्रमिकों का बकाया भुगतान कर देंगे।
विज्ञापन

मगर शुक्रवार यानी 30 नवंबर तक बहाने बनाने के अलावा कुछ नहीं कर पाए। दोनों मिलों के महाप्रबंधकों ने फिर हाथ खड़ा कर दिया। साफ कहा कि अभी कोई फंड नहीं है। पंजाब की किसी पार्टी से फैक्ट्री बेचने की वार्ता चल रही है। इससे पहले 31 अक्तूबर को डीएम डॉ. राजशेखर को फेनिल शुगर्स ने लिख कर दे दिया था। एडीएम, जिला गन्ना अधिकारी, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, कारखाने के उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय एचआर, क्षेत्रीय वित्त नियंत्रक के अलावा दोनों मिलों के कर्मचारी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 15 नवंबर तक नीलामी प्रक्रिया स्थगित करने की सिफारिश किया। आश्वस्त किया था कि 10 दिन में मिल बिक जाएगी। जिसकी टोकन मनी में प्राप्त रकम से भुगतान करेंगे। मगर ऐसा अभी नहीं कर पाए। रुधौली मिल पर बकाया 42 करोड़ शुगर प्रमोशन पालिसी के तहत मिलने वाली रकम के भरोसे है। जीएम केन उमेश प्रताप शुक्ला का कहना है कि लगभग 95 करोड रुपये अवमुक्त होने बाकी है। वही रकम मिलने पर किसानों को अदा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बभनान मिल पर बकाया जीरो
28 नवंबर यानी बुधवार देरशाम तक बभनान की बलरामपुर चीनी मिल्स ने गन्ना पेराई सत्र 2017-18 के किसानों का बकाया गन्ना मूल्य कर दिया गया। चीनी मिल के वरिष्ठ श्रम अधिकारी केपी सिंह के हवाले जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने बताया कि बभनान चीनी मिल पर किसानों के पेराई सत्र 2017-18 का एक भी रुपये बकाया नहीं है। जबकि बजाज हिंदुस्तान शुगर इंडस्ट्रीज अठदमा (रुधौली ) पर अब भी 11 हजार किसानों का 51 करोड़ रुपये बकाया है।

जिले की तीनों मिलों के बकाया
वाल्टरगंज- 42 करोड़
अठदमा (रुधौली)- 51 करोड़
बभनान- कोई बकाया नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed