फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... फ्लाई ओवर हादसा:उच्चस्तरीय जांच दल पहुंचा

फोटो... फ्लाई ओवर हादसा:उच्चस्तरीय जांच दल पहुंचा

Thu, 16 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो...  फ्लाई ओवर हादसा:उच्चस्तरीय जांच दल पहुंचा
(कुछ और भी अपडेट संभावित)
विज्ञापन

----------------------------
फ्लाईओवर हादसा : उच्चस्तरीय जांच दल पहुंचा

फोटो...
- प्रथम दृष्ट्या खारिज की साइट इंजीनियर की दलील
- मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने ढहे मलबे में ढूंढा सुराग
- शुक्रवार को संबंधित अफसरों से लिया जाएगा बयान, होगी पूछताछ
- 11 अगस्त को ढहा था 15 करोड़ का निर्माणाधीन फ्लाईओवर

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फुटहिया के निर्माणाधीन फ्लाईओवर हादसे की जांच करने भूतल परिवहन मंत्रालय के निर्देशन में गठित उच्चस्तरीय जांच दल बृहस्पतिवार दोपहर बाद यहां पहुंचा। 15 करोड़ की लागत से बन रहे फुटहिया फ्लाईओवर ढहने की वजह ढूंढने के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों संग जांच समिति के सदस्य घटनास्थल पर भी गए। यहां पूरे क्षेत्र का जायजा लेने के बाद ढहे हिस्से को चौतरफा जांचा-परखा। वहां मौजूद साइट इंजीनियर व अन्य लोगों ने उन्हें ट्रक फंसने से शटरिंग ढहने की बात बताई लेकिन जांच अधिकारियों ने इस दलील को ज्यादा तवज्जो नहीं दी। कहा कि ऐसा होता तो सिर्फ किनारा ढहता।
टीम के सदस्यों ने जांच की बाबत मीडिया को ज्यादा जानकारी नहीं दी। जांच अधिकारियों का कहना है कि अभी वे सभी संबंधित अफसरों-कर्मचारियों से बयान लेने के साथ ही घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ करेंगे। जांच टीम के अधिकारी देर शाम डीएम डॉ. राजशेखर से मिले और उन्हें जांच के बारे में जानकारी दी। डीएम ने भी उन्हें आवश्यक जानकारी और सुझाव दिए। साइट इंजीनियर अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ल ने बताया कि मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड नेशनल हाईवेज गवर्नमेंट आफ इंडिया (एमओआरटीएच) के मुख्य अभियंता व नोडल आफिसर के निर्देशन में जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

---------
यह है उच्चस्तरीय जांच टीम
सेवानिवृत्त डायरेक्टर जनरल रोड एनके सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम में वीके सिन्हा चीफ इंजीनियर एमओआरटीएच, जीके साहू चीफ सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट आफ इंजीनियरिंग एंड स्ट्रक्चर (सीआरआरआई), आरआर सिंह और चीफ इंजीनियर एनएच डिवीजन यूपीपीडब्लूडी लखनऊ शामिल हैं। डीएम ने जांच समिति से प्रशासनिक समन्वय कायम करने के लिए तीन अधिकारियों को नामित किया है। जिनमें एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ कलवारी अरविंद वर्मा और यातायात उपनिरीक्षक कामेश्वर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed