फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2022 तक किसानों की उपज दोगुना होगी:शाही

2022 तक किसानों की उपज दोगुना होगी:शाही

Wed, 20 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
2022 तक किसानों की उपज दोगुना होगी:शाही
2022 तक किसानों की आय दोगुनी : शाही
विज्ञापन

बस्ती।
मंत्री कृषि सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, बंजरिया फॉर्म की ओर से आयोजित संकल्प से सिद्धि ‘न्यू इंडिया मंथन‘ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि 2022 तक किसानों की उपज आय दोगुनी होगी। कहा कि 2022 तक सशक्त, समृद्धिशाली, गरीब मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और सम्पन्न भारत के निर्माण की लक्ष्य प्राप्ति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

आयोजित संगोष्ठी में कृषि मंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए हुए किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि 2022 तक एक नये भारत के निर्माण का सपना तभी पूरा होगा, जब हमारा किसान खुशहाल और उसकी खेती समृद्ध होगी। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और उसे सम्पन्न बनाने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्रों एवं कृषि विभाग को योजनाओं, उन्नत कृषि तकनीकि, जैविक उर्वरकों, मृदा परीक्षण/स्वॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, सिंचाई योजनाओं, बीजों का चयन आदि के संबंध में गॉव-गॉव में जाकर किसानों को उससे अवगत कराने एवं उसके प्रायोगिक पहलु की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का जीवनस्तर बेहतर बनाने एवं उसके उत्पादों का अच्छा मूल्य दिलाने तथा अच्छी खेती के लिए नवीनतम तकनीकी और संसाधन उपलब्ध कराने, दैवीय आपदा से फसल क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए संकल्पित है। इस वर्ष कृषि बजट 67 हजार करोड़ कर दिया है। यह अब तक का सबसे बड़ा कृषि बजट है। उन्होंने जनपद में किसानों के लिए खाद्य, बीज एवं कीटनाशक दवाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया। विभिन्न विभागों की ओर से उनके विभागीय योजनाओं से संबधित लगाए गए स्टॉलों का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed