फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भर्ती मरीजों के दवा पर्ची में हेरफेर देख भड़के डीएम

भर्ती मरीजों के दवा पर्ची में हेरफेर देख भड़के डीएम

Fri, 14 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
भर्ती मरीजों के दवा पर्ची में हेरफेर देख भड़के डीएम
दवा पर्ची में हेरफेर देख भड़के डीएम
विज्ञापन

बस्ती।
जिला चिकित्सालय में मरीजों के शोषण की शिकायतों के बीच शु्क्रवार को अचानक डीएम अरविंद कुमार सिंह वहां पहुंच गए। डीएम का काफिला सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा, वहां की अव्यवस्था देेखकर डीएम बिफर पड़े। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार और जरूरत की दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए सीधे चिल्ड्रेन वार्ड और आईसीयू वार्ड में गए। यहां भर्ती मरीजों की पर्ची में दवाओं की हेरफेर पकड़े जाने पर डीएम भड़क गए। उन्होंने डॉक्टरों को तल्ख लहजे में सुधरने का निर्देेश दिया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने बारी-बारी से व्यवस्थागत ढांचे पर प्रभारी एसआईसी डॉ. आनंद ओझा से बातचीत की। इसी बीच वह इमरजेंसी वार्ड में गए। यहां पर्ची आदि का निरीक्षण किया। मरीजों की दवा आदि के बारे में जानने के बाद उन्होंने स्थिति पर नाराजगी जताई। चिल्ड्रेन वार्ड में एक मरीज की पर्ची जांची तो पता चला कि उसे अस्पताल से एक दवा दी गई है, जबकि पर्ची पर तीन दवाएं हैं। यही हाल कई मरीजों का मिला। मरीजों से अस्पताल द्वारा दी गई दवाओं के बारे में जानकर वे खासे नाराज हुए। पता चला कि मरीजों को डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में रखे उपकरण बिजली के अभाव में बंद पड़े मिले। इस पर उन्होंने एसआईसी से कारण जाना। पता चला कि बिजली की 24 घंटे आपूर्ति वाली लाइन में फाल्ट है। इससे पांच दिनों से चिकित्सालय को बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने एसआईसी से इसके लिए किए गए प्रयास की भी जानकारी ली। डीएम के साथ सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा के अलावा अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed