फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6037 got anti-coronavirus vaccine at 325 booths

325 बूथों पर लगा 6037 को कोविड से बचाव का टीका

Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
6037 got anti-coronavirus vaccine at 325 booths
महिला अस्पताल में कोविड से बचाव का टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : BASTI
325 बूथों पर 6037 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

जिला व ब्लाक स्तरीय समेत गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीम
बस्ती। जिले में कोरोनारोधी टीका छूटे लोगों को लगाया जा रहा है। रविवार को अवकाश के दिन भी अभियान चलाया गया। इसमें 325 बूथों पर 6037 लोगों को टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि 12 हजार टीके लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। बूथों पर पहुंचे लोगों का पंजीकरण कराकर टीकाकरण किया गया। महिला अस्पताल में 61 लोगों को कोविशील्ड, 15 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। जिला अस्पताल में 50 को कोविशील्ड, 20 को को-वैक्सीन लगी। इसके अलावा सभी 14 सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया गंभीर रूप से बीमार रहने वाले व्यक्तियों को खोजकर उन्हें टीका लगाया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोग कर रही हैं। अब तक जिले में 18 लाख 96 हजार 183 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शहर में नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये टीकाकरण किया गया। सीएचसी साऊंघाट में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल द्विवेदी की अगुवाई में क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाकर छूटे लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed