फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6 Namjad in bad maner case

सरेराह अश्लील हरकत में छह नामजद

Sun, 03 Jul 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
6 Namjad in bad maner case
सरेराह अश्लील हरकत करने में छह नामजद
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के बेलभरिया बाजार में लड़की के साथ अश्लील हरकत व मोबाइल से वीडियो बनाने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पैकोलिया पुलिस ने घटना के 12 बाद दिन छह लोगों पर दलित उत्पीड़न व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है ।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को दिनांक 27 जून को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि दिनांक 21 जून को मेरी बेटी रिश्तेदार के साथ अपने मां के पास दोपहर में जा रही थी। बेलभरिया बाजार में मदनापुर गांव निवासी संजय सिंह व सूरज सिंह, हेमंत सिंह, अमन सिंह, बब्लू तथा इमिलियाधीस निवासी प्रेम सड़क पर खड़े थे।
विज्ञापन

सभी आरोपी लड़की को अपशब्द कहते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। मोटर साइकिल से हाथ पकड़ कर जबरदस्ती खींचने लगे और अश्लील हरकत करने लगे। यह भी कहे कि मोबाइल से बनाया वीडियो वायरल कर देंगे। जाति-सूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया। उलाहना देने पर लोगों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने उक्त लोगों पर दलित उत्पीड़न, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा शनिवार को दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी हर्रैया के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed