{"_id":"6442e2df65c826ae2a0d91f5","slug":"6-arrested-including-kiln-operator-basti-news-c-7-1-134592-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भट्ठा संचालक सहित 6 गिरफ्तार, चोरी की लकड़ी का सोफा, बेड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भट्ठा संचालक सहित 6 गिरफ्तार, चोरी की लकड़ी का सोफा, बेड बरामद
Sat, 22 Apr 2023 04:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Sat, 22 Apr 2023 04:27 PM IST
सार
मुखबिर से सूचना मिली कि मुंडेरवा के निकट स्थित बाग से पेड़ काटने के महेंद्र, अब्दुल कादिर, गौहर व जय प्रकाश निवासी मूसाबाद बडोलिया थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर आरोपी हैं। जब टीम मौके पर पहुंची तो ये चारो भागने लगे। पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इन चारो के घर से सागौन का एक बोटा लकड़ी व तीन बोटा चिरान एवं फर्नीचर बरामद किया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ ने लकड़ी चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के बाग से सागौन का पेड़ काटने के मामले में आरपीएफ बस्ती पोस्ट को सफलता मिली है। चोरी की घटना में शामिल भट्ठा संचालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की लकड़ी के साथ उससे बने सोफा व बेड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के पीछे से बीते चार अप्रैल को सागौन के पांच पेड़ काटकर चोर उठा ले गए थे। सुबह होने पर पेड़ कटने की जानकारी हुई थी। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय मिश्र ने चोरी का खुलासा किया है।
विज्ञापन
बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मुंडेरवा के निकट स्थित बाग से पेड़ काटने के महेंद्र, अब्दुल कादिर, गौहर व जय प्रकाश निवासी मूसाबाद बडोलिया थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर आरोपी हैं। जब टीम मौके पर पहुंची तो ये चारो भागने लगे। पुलिस ने चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इन चारो के घर से सागौन का एक बोटा लकड़ी व तीन बोटा चिरान एवं फर्नीचर बरामद किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर इंद्र बिक्री फील्ड ईंट-भट्ठा ग्राम बन्नी थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर से आठ बोटा सागौन की लकड़ी के साथ मालिक अब्दुल शाहिद निवासी बन्नी गांव को गिरफ्तार किया गया। सभी ने अपना जुर्म कबूल किया।
इसके अलावा ईंट-भट्ठा के मुंशी शैलेश यादव निवासी गणेशपुर थाना बरगदवा जिला महाराजगंज को रेल संपत्ति सागौन की लकड़ी अपने अवैध कब्जे में रखने के जुर्म में 4 रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। बताया कि सागौन लकड़ी की चोरी में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया गया। प्रकरण की जांच आरपीएफ के एसआई सुनील कुमार कसाना करेंगे।